मैडीकल कालेज चम्बा में MBBS प्रशिक्षु से रैगिंग, 13 प्रशिक्षु चिकित्सकों से हुई पूछताछ

by

मैडीकल कालेज प्रबंधन ने एंटी रैगिंग कमेटी को तत्काल जांच के आदेश दिए

जांच में आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : डॉ. पंकज गुप्ता

एएम नाथ। चम्बा :  मैडीकल कालेज चम्बा में प्रथम वर्ष के एमबीबीएस प्रशिक्षु ने वरिष्ठ छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया है। इससे मैडीकल कालेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। शिकायत मिलते ही मैडीकल कालेज प्रबंधन ने एंटी रैगिंग कमेटी को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कालेज प्रबंधन ने 13 प्रशिक्षु चिकित्सकों से अलग-अलग पूछताछ की है। जिला सोलन के शिकायतकर्ता प्रशिक्षु ने लिखित शिकायत में मैडीकल कालेज प्रबंधन को बताया है कि उसे वरिष्ठ छात्रों द्वारा दिए गए मानसिक दबाव और अनुचित व्यवहार का सामना करना पड़ा है।

इसको लेकर मंगलवार को कुछ युवकों ने मैडीकल कालेज परिसर में पहुंचकर नारेबाजी भी की, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। हालात को शांत करने के लिए कालेज सुरक्षा कर्मियों हस्तक्षेप करना पड़ा। कालेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने शिकायत वास्तविकता की गहन जांच शुरू कर दी है।
कमेटी आरोपों की सत्यता, घटना के समय, स्थान और शामिल छात्रों की भूमिका को लेकर हर पहलू से तथ्य जुटा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैडीकल कालेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता, रैगिंग या मानसिक उत्पीड़न जैसी घटनाओं को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच पूरी होने तक दोनों पक्षों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की गलत जानकारी या अनावश्यक तनाव न फैले। प्राचार्य मैडीकल कालेज चम्बा डॉ. पंकज गुप्ता का कहना है कि प्रशिक्षु ने रैगिंग की शिकायत की है। यह आरोप गंभीर हैं और मैडीकल कालेज प्रबंधन यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। जांच शुरू कर दी गई है। एंटी रैगिंग कमेटी हर तथ्य की गहन पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चंबा में दर्दनाक हादसा : पंचायत प्रौथा में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बुआ और भतीजे की मौत

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा क्षेत्र चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रौथा में सोमवार सुबह बुआ अपने भतीजे को सुबह स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक प्रण जो जिला परिषद बनने के बाद लिया था वह आज पूरा हुआ : जम्मुहार स्कूल का भवन बन कर हुआ तैयार : मनोज कुमार 

एएम नाथ। चम्बा  :   जम्मुहार स्कूल जो काफी समय से जम्मुहार मंदिर में चला हुआ था। उसका अपना भवन काफी लंबे समय से बन कर तैयार हो गया था परंतु कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू हिमाचल वालों को देंगे बड़ी पार्टी – 25000 मेहमान होंगे शामिल, तैयारी में जुटे कई सरकारी अफसर

एएम नाथ। कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बहुत बड़ी पार्टी देने वाले हैं. उन्होंने दिसंबर महीने में एक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की है. इस कार्यक्रम में 25 हजार लोगों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांवटा साहिब में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-14 वॉलीबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह की उद्योग मंत्री ने अध्यक्षता की

उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को 3-0 से हरा कर फाइनल मुकाबला किया अपने नाम एएम नाथ।  नाहन, 09 जनवरी। उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर के पीएम...
Translate »
error: Content is protected !!