मोबाइल वैन, सैमीनार के अलावा अलग -अलग गांवों में जाकर लोगों को नि:शुल्क कानूनी सेवाओं के बारे में किया गया जागरुक: अपराजिता जोशी

by

लोअर कोर्ट में आशा किरण स्पैशल स्कूल के बच्चों की ओर से लगाई गई प्रर्दशनी में जिला एवं सत्र न्यायधीश ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता का लाभ लेने की अपील की
होशियारपुर, 01 नवंबर:
सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अमरोज भट्टी के निर्देशों पर नालसा, नई दिल्ली की ओर से चलाए जा रहे पैन इंडिया जागरुकता व आउटरीच प्रोग्राम(2 अक्टूबर-14 नवंबर) आजादी का अमृत महोत्सव संबंधी इस अभियान के अंतर्गत जिला विकास व पंचायत अधिकारी के सहयोग से आज 49 अलग-अलग ग्राम पंचायतों में सचिव व सरपंचों की ओर से 1250 लोगों को जागरुक किया गया। इसके अलावा जिला प्रोग्राम अधिकारी के सहयोग से 53 गांवों में नि:शुल्क कानूनी सहायता संबंधी जागरुक किया गया, जिसमें 12000 लोगों ने हिस्सा लिया। जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर के पांच पैरा लीगल वालंटियर्ज की ओर से भी गांवों में सैमीनारों का आयोजन किया गया, जिसमें 750 लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में जागरुक किया गया। इसके अलावा कृषि विभाग की ओर से चलाई गई वैनों के माध्यम से प्री-रिकार्डिंग आडियो मैसेज चला कर भी लोगों को जागरुक किया गया व लोगों को पराली न जलाने संबंधी भी प्रोत्साहित किया गया।
इसके अलावा दीवाली संबंधी जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से आशा किरण स्कूल के बच्चों की ओर से पैन इंडिया अवेयरनेस प्रोग्राम के मौके पर लोअर कोर्ट कांप्लेक्स में अपने हाथों से बनाए गए दीए व मोमबत्तियों की प्रदर्शनी लगाई गई व इन बच्चों को जिला एवं सत्र न्यायधीश अमरजोत भट्टी की ओर से उत्साहित किया गया।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से ए.डी.सी.-कम- नोडल अधिकारी जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी संदीप सिंह के साथ भी बैठक की गई। बैठक के दौरान जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर लगाए जाने वाले लीगल लिटरेसी सर्विसेज कैंपों के बारे में विचार विमर्श किया गया।
अपराजिता जोशी ने बताया कि सदस्य पंजाब राज कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से भेजी गई मोबाइल वैन के माध्यम से आठ गांवों के लोगों को पैन इंडिया अवेयरनेस प्रोग्राम व नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में जागरुक किया गया। इसके अलावा आज लीगल लिटरेसी क्लब के बी.एस.सी, बी.ए के विद्यार्थियों का सैमीनार किया गया, जिसमें एडवोकेट आरती शर्मा की ओर से विद्यार्थियों को घरेलू हिंसा एक्ट व वन स्टाप सैंटर के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि हर वह व्यक्ति जिसकी वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम हो, हवालाती, महिला, बच्चा, औद्योगिक लेबर, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति के लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता ले सकता है। लोक अदालतों, स्थायी लोक अदालत(जन उपयोगी सेवाएं), मेडिएशन व कंसलीएशन सैंटर के बारे में भी बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अकाली दल फिर अकेला : बसपा सुप्रीमो ने कहा किसी से गठबंधन नही करेगी बसपा

चंडीगढ़ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर घोषणा कर दी कि बहुजन समाज पार्टी अब चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। जिसके बाद शिरोमणि अकाली दल को पंजाब में...
article-image
Uncategorized , पंजाब

बुलेट को थार ने मारी टक्कर : 11वीं के छात्र की मौत : पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

फतेहगढ़ चूड़ियां । फतेहगढ़ चूड़ियां से अमृतसर रोड पर पड़ते गांव सोहियां जिला अमृतसर के निकट शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे थार गाड़ी और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में एक छात्र की मौत...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल बसपा गठबंधन उमीदवार ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा ने नामांकन दाखिल किया।

गढ़शंकर – विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से आगामी विधानसभा चुनाव में अकाली बसपा गठबंधन के उमीदवार पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर पहुंचकर एसडीएम अरविंद कुमार व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा में नेता विपक्ष बनें राहुल गांधी : सीडब्ल्यूसी की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आज कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हो रही है। यहां कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा की जा रही है, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन हो...
Translate »
error: Content is protected !!