युवक को चाकुओं से आप कार्यकर्ता ने अपने साथियो से मिलकर गोद डाला : युवक के पूरे शरीर पर ताबड़तोड़ 17 वार किए , मृतक की गर्भवती पत्नी भी घायल

by

जालंधर : आप कार्यकर्ता करण मल्ली ने अपने साथियों सहित अंकित नाम के युवक को चाकुओं से गोद डाला। घटना में अंकित की गर्भवती पत्नी भी घायल हैं। युवक के पूरे शरीर पर ताबड़तोड़ 17 वार किए गए जिससे उसकी आँतें तक बाहर आ गईं। हमले में मृतक की गर्भवती पत्नी भी घायल हो गईं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हत्या का आरोप आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता करण मल्ली और उसके साथियों पर लगा है। पुलिस ने केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। घटना रविवार की है।

जालंधर के बस्ती शेख मोहल्ले का 26 वर्षीय मृतक का नाम अंकित जंबा है। वह प्लास बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक था। 4 साल पहले अंकित की शादी मनीषा से हुई थी। मनीषा 4 माह की गर्भवती थी। रविवार को अंकित बाइक से अपनी पत्नी का इलाज करवाने अस्पताल जा रहा था। इसी बीच चाय आम के पास उसकी बाइक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता करण मल्ली ने रोक ली। करण के साथ 5 अन्य शामिल लोग बताए जा रहे हैं।

अंकित द्वारा बाइक रोकते ही इन सभी ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करने शुरू किए। अंकित के पेट, पीठ और सिर में चाकू घोंपे गए। घटनास्थल पर मौजूद मनीषा ने अपने पति को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहीं। इसी बीच बचाव में मनीषा भी घायल हो गईं। हमलावरों ने अंकित पर कुल 17 वार किए। 5 मिनट तक लगातार अंकित पर वार करने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। हमले के दौरान अंकित की पत्नी लोगों से मदद माँगती रही लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

बाद में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस ने अंकित को अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंकित की पत्नी मनीषा हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने करण मल्ली, सोनू, अजय और सन्नी सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन सभी पर हत्या, हत्या का प्रयास और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

हत्या के पीछे आरोपितों और मृतक के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बताया गया कि लगभग ढाई साल पहले अंकित जंबा और करण मल्ली में किसी बात को ले कर झगड़ा हुआ था। तब, अंकित ने करण के खिलाफ हत्या के प्रयास की FIR दर्ज करवाई थी। उस समय अंकित पर हमला करने में कुछ निहंग भी शामिल थे। हालाँकि पुलिस ने करण की भी तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज किया था। इस मामले में अंकित जंबा को भी जेल भेजा गया था। मनीषा का कहना है कि तब से करण उनके पति को मारने की लगातार कोशिशें कर रहा था। इस की सूचना पंजाब पुलिस को भी दी गई थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मृतक के भाई मनी ने आरोप लगाया है कि हमलावर करण आपराधिक सोच का है जो जालंधर के मल्ली इलाके में नशे का कारोबार करता है। अंकित की हत्या के बाद उनके परिजनों और रिश्तेदारों ने अस्पताल में हंगामा किया। मृतक के घर वालों ने आरोपितों की गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। तनाव को देखते हुए अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। फिलहाल अभी तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टिकट जीतने वाले को ही दी जाएगी: आवजर्बर डावर

होशियारपुर : नगर निगम चुनाव के मद्देनजऱ  होशियारपुर में चुनाव हेतु लुधियाना से विधायक सुरिंदर डावर को काग्रेस ने आवजर्बर नियुक्त किया  है। बतौर अवजर्बर श्री डावर आज 9 दिसंबर को कार्यकर्ताओं से मिलने...
article-image
पंजाब

ग्रुप कमांडर ने प्रशिक्षण शिविर का दौरा किया : कैडेटों में अनुशासन और एकता पैदा करने के उनके प्रयासों की सराहना की

होशियारपुर, 6 जून :    ब्रिगेडियर अजय तिवारी एसएम, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप जालंधर ने जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही में 12 पंजाब बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की समीक्षा करने के लिए होशियारपुर...
article-image
पंजाब

देश भर के हजारों अध्यापक 25 सितम्बर को आनंदपुर साहिब में शिक्षा मंत्री की रिहायश के समीप करेंगे इंसाफ रैली

गढ़शंकर: 23 सितम्बर डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब, ओडीएल अध्यापक यूनियन (3442,7654) तथा ईटीटी टैट पास अध्यापक एसोसिएशन 6505 (जय सिंह वाला) की अगुवाई में 180 ईटीटी अध्यापकों तथा प्रारंभिक भर्ती (4500 ईटीटी) के...
Translate »
error: Content is protected !!