युवक ने की आत्महत्या : 3 पर मामला दर्ज, प्रेमिका के घरवालों से था त्रस्त

by

चब्बेवाल : प्रेमिका के परिवार वालों की तरफ से दी जा रही जान से मारने की धमकियों से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मामला चब्बेवाल थाने के अधीन पड़ते गांव लहली कलां का है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने संबंधी मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र स्व. रजिदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपियो की पहचान सुरजीत लाल, रानी व पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने यह मामला हरदीप की माता सुरिदर कौर के बयान पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में सुरिदर कौर ने बताया कि उसका बेटे हरदीप की गांव की ही एक लड़की के साथ दोस्ती थी। बेटा हरदीप उसके साथ शादी कराना चाहता था। परंतु लड़की के माता पिता व फूफा इसके विरोध में थे। कुछ माह पहले उन्होंने हरदीप के साथ मारपीट भी की थी परंतु पंचायत में राजीनामा हो गया था। गत दिवस एक बार फिर उक्त आरोपितों ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकियां दी। इससे हरदीप परेशान था और परेशानी में उसने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर उक्त तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया है। आइओ एसआइ सतीश कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पर्जा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी तक फरार हैं।जिन्हें ग्रिफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

37 लाख रुपए के चेक अलग-अलग गांवों को सांसद मनीष तिवारी ने बांटे

नवांशहर, 2 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के अपने वायदे को पूरा करने की दिशा में गांवों छोकरां और भंगल कलां...
article-image
दिल्ली , पंजाब

आप और पंजाब सरकार आतिशी मामले में झूठ को सच साबित करने की कर रहे संगठित कोशिश : सिरसा

नई दिल्ली, 16 जनवरी । दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (आआपा), दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी और पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पूरा...
article-image
पंजाब , समाचार

माहिलपुर के पास गुरुद्वारा के पीछे चो में महिला का सड़ा हुआ नग्न अवस्था में शव मिला….पोस्टमार्टम के लिए गढ़शंकर भेजा।

माहिलपुर:  माहिलपुर के पास गुरुद्वारा लधेवाल के पीछे चो में एक 30-35 वर्षीय महिला का शव बरामद होने से इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि गजर के लिए लकड़...
article-image
पंजाब

नहर के साथ कच्ची पटरी को पक्का करने की मांग  : गांव ऐमा मुगलां से स्कूल तक करीब एक किलोमीटर का टुकड़ा

गढ़शंकर, 7 अगस्त : गढ़शंकर के गांव फतेहपुर खुर्द में सीनियर सेकेंडरी स्कूल होने के चलते विद्यार्थी रायपुर गुज्जरां, कितना, जीवनपुर गुज्जरां, ऐमा मुगलां व अन्य आसपास के गांवों से पढ़ने के लिए आते...
Translate »
error: Content is protected !!