युवती का शव चमेरा जलाशय से बरामद  : साहो के कीड़ी निवासी युवती एक माह से थी गायब

by

एएम नाथ। चंबा  : एक माह से गायब साहो के कीड़ी निवासी युवती का शव एक माह बाद  चमेरा जलाशय से बरामद  हुआ है। शव की पहचान 22 वर्षीय काजल पुत्री देवराज निवासी गांव कीड़ी तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है।  पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को चमेरा जलाशय से निकालने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा लाया, जहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजन के हवाले कर दिया है। यह युवती मुख्यालय के साथ लगते घोल्टी में एक घर में काम करती थी लेकिन एक माह से गायब थी। एक माह पहले सुबह के समय कुछ लोगों ने नवोदय स्कूल के नजदीक से एक लड़की को रावी में छलांग लगाते हुए देखा था।

उसके बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के सहयोग से लड़की को ढूंढने के लिए रावी में सर्च अभियान चलाया। प्रशासन व स्थानीय लोगों की ओर से अपने स्तर पर रावी का चप्पा-चप्पा छाना गया, लेकिन कहीं भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।उसके बाद ड्रोन की मदद लेने के साथ सुंदरनगर से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। गोताखोरों ने भी पानी में डुबकी लगा कर लड़की को ढूंढने का भरसक प्रयास किया था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। शनिवार सुबह के समय तलेरू के लोग वहां से गुजर रहे थे, तो उन्होंने पानी में शव देखा। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को रावी से बाहर निकाला। खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – राम कुमार चौधरी

66 करोड़ रुपए की लागत की विकास परियोजना का किया शुभारम्भ बीबीएन, 24 अप्रैल (तारा) : दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना प्रदेश सरकार की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाहलपुर फीडर तथा बडेसरों फीडर  की बिजली सप्लाई रहेगी बंद

गढ़शंकर , 21 जनवरी : 66 केवी सब-स्टेशन मोइला वाहिदपुर से संचालित 11 केवी चाहलपुर एपी कंडी फीडर तथा 11 केवी बडेसरों एपी कंडी फीडर की आवश्यक मरम्मत के कारण 22 जनवरी को सुबह...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने प्रभावी ढंग से उठाया हाटी समुदाय का मुद्दा, जल्द मिलेगी अच्छी खबर: जय राम ठाकुर

सिरमौर : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया है और केंद्र सरकार की ओर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भदसाली में लगभग 50 लाख से निर्मित टयूबवैल व ओवर हैड टैंक का किया लोकार्पण

ऊना : एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भदसाली में लगभग 50 लाख की लागत से दो टयूबवैल तथा एक ओवर हैड टैंक का लोकार्पण किया।...
Translate »
error: Content is protected !!