युवा ‘आप’ की सबसे बड़ी ताकत, गढ़शंकर रैली में रौड़ी और लालपुरा ने दिया एकजुटता का संदेश

by

गढ़शंकर. : आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के विभिन्न जिलों में आयोजित की जा रही रैलियों और राजनीतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आज गढ़शंकर में यूथ रैली का आयोजन किया गया।

इस दौरान पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पंजाब यूथ विंग के अध्यक्ष एवं विधायक स. मनजिंदर सिंह लालपुरा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद युवा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
इस अवसर पर विधायक एवं पंजाब यूथ विंग के अध्यक्ष स. मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। युवा वर्ग पार्टी की नीतियों और जनहितैषी सोच को घर-घर तक पहुंचाने में अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने यूथ कार्यकर्ताओं को पूरे जोश, एकजुटता और समर्पण के साथ लोगों की सेवा में जुटे रहने के लिए प्रेरित किया।
रैली के दौरान यूथ कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। लालपुरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं को आगे लाकर उन्हें राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाने के अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मेहनती कार्यकर्ता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।
इस मौके पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि “युवा आम आदमी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, जोश और समर्पण से पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत हो रही है।” उन्होंने कहा कि पंजाब का युवा बदलाव का सबसे बड़ा वाहक है और युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर समाज तथा पंजाब की तरक्की के लिए बड़े कार्य किए जा सकते हैं।
डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने यूथ कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का सहयोग ही आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
इस मौके पर यूथ अध्यक्ष प्रिंस चौधरी, हलका संगठन इंचार्ज एवं ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलदीप सिंह सैनी सहित एससी विंग, किसान विंग, ट्रेड विंग, महिला विंग, सोशल मीडिया विंग, बीसी विंग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न गांवों से यूथ क्लबों के प्रतिनिधि, पंच-सरपंच तथा आम आदमी पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मेयर सुरिंदर कुमार ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज होशियारपुर, 15 अगस्त: नगर निगम होशियारपुर में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान मेयर नगर निगम मेयर सुरिंदर कुमार की...
article-image
पंजाब

29 महिला व 40 पुरुष वन गार्ड पूरा किया इंडक्शन कोर्स , ट्रेनिंग मंडल बसी जाना में  हुआ  54वें व 55वें इंडक्शन कोर्स का समाप्ति समारोह : अतिरिक्त मुख्य सचिव वन विभाग विकास गर्ग ने समारोह में पहुंच कर की परीक्षा परिणामों की घोषणा

होशियारपुर, 09 फरवरी: ट्रेनिंग मंडल बसी जाना होशियारपुर में 54वें (29 महिला वन गार्ड) व 55वें( 40 पुरुष वन गार्ड) का इंडक्शन कोर्स समाप्ति समारोह करवाया गया। इस दौरान परीक्षा के परिणामों की घोषणा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई चीफ की सिलेक्शन मीटिंग में हंगामा, राहुल गांधी ने क्यों कहा कि मैं रबर स्टैंप नहीं हूं?

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई के नए मुखिया को चुनने के लिए हुई मीटिंग हंगामेदार रही. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल...
article-image
पंजाब , समाचार

नशे और अपराध के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को नकद इनाम… सीएम मान ने बढ़ाया हौसला

फिल्लौर  : पंजाब सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नशे तथा अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महाराजा रणजीत सिंह पुलिस अकादमी, फिल्लौर में...
Translate »
error: Content is protected !!