योग शिविर एक संजीवनी बूटी के समान

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। प्राचीन वैदिक उद्घोष मात्र एक प्रार्थना नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है, जो सार्वभौमिक सुख और कल्याण की भावना को प्रतिध्वनित करता है। इस उदात्त भावना को साकार करने के अनेक माध्यमों में से एक अत्यंत प्रभावी योग शिविर चेयरमैन पदम श्री सज्जन भजंका एवं श्री प्रेम भजंका के मार्गदर्शन में सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स, होशियारपुर में आयोजित किया गया है। योग शिविर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, नूरमहल से पहुंचे योगाचार्य स्वामी मोहनपुरी जी ने जनमानस को योग से अवगत करवाते हुए बताया कि योग शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के सामंजस्य का विज्ञान है, जो व्यक्ति को आंतरिक शांति और बाहरी दुनिया के साथ संतुलन स्थापित करने में मदद करता है।

आज के तीव्र गति वाले जीवन में, जहाँ तनाव और चिंताएँ दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन चुकी हैं, योग शिविर एक संजीवनी बूटी के समान हैं। ये शिविर व्यक्तियों को एक ऐसा वातावरण प्रदान करते हैं जहाँ वे शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर, प्रकृति के सान्निध्य में, अपने अंदर झाँकने और स्वयं को पुनः ऊर्जावान करने का अवसर पाते हैं। योग शिविर का मुख्य उद्देश्य केवल शिविर में भाग लेने वालों को लाभ पहुँचाना ही नहीं होता, बल्कि योग के माध्यम से प्राप्त सुख और शांति को समाज में प्रसारित करना भी होता है।
स्वस्थ जीवनशैली और पोषण पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। स्वामी जी ने बताया कि योग के माध्यम से व्यक्ति स्वयं को सशक्त बनाता है। और निरोगता को प्राप्त करता है। इस अवसर पर बी एस सभ्रवाल (प्लांट हेड) बी एस जसवाल (एचआर एडमिन हेड), प्रिंसी राणा(डीएम एचआर एडमिन),कंपनी स्टाफ ओर वर्कर भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसपी बद्दी इल्मा अफरोज लंबी छुट्टी पर : सरकारी आवास भी किया रातों रात खाली

बद्दी :  हिमाचल के सीपीएस व दून के विधायक के साथ चल रहे विवाद के बीच बद्दी पुलिस की एसपी इल्मा अफरोज ने रातों रात सरकारी आवास खाली किया और  लंबी छुट्टी पर चली...
article-image
पंजाब , समाचार

आम के हरे भरे 80 वर्ष पुराने पेड़, विश्व पर्यावरण दिवस पर कटे, डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेश अनुसार आम के हरे भरे पेड़ को काटना जुर्म।

माहिलपुर – एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना सक्रमण बीमारी के कारण सहमी हुई है और इससे लोगों को बचाने के सरकारों को लॉक डाउन व कर्फ्यू लगाना पड़ गया था और इस खतरनाक बीमारी...
article-image
पंजाब

मल्टीटेक सोसाइटी में ओपन एयर जिम स्थापित करने हेतु सौंपी 3 लाख रुपए की ग्रांट – स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन: सांसद मनीष तिवारी

मोहाली, 27 दिसंबर: स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और हमें अपनी सेहत की संभाल करने हेतु रोजाना कसरत करनी चाहिए। यह शब्द श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी...
article-image
पंजाब

नारी चेतना मंच की ओर से सिंदूर स्वाभिमान यात्रा निकाली गई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नारी चेतना मंच होशियारपुर में सिंदूर स्वाभिमान यात्रा निकाली गई । इस यात्रा मे विभिन्न संगठनों, तथा विद्यालयों से 300 के करीब महिलाओं और तरुणियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह यात्रा...
Translate »
error: Content is protected !!