रंग लाने लगे फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन प्रदान करने के “सुक्खू” सरकार के प्रयास

by
 जाइका की 39.47 लाख की सिंचाई परियोजना से समखेतर गांव में आई हरियाली, बंजर खेतों में फिर लहराई फसलें
रोहित जसवाल।  जोगिंदर नगर :  ग्राम पंचायत बुल्हा भड़याड़ा के समखेतर गांव में वर्षों से सूखे पड़े बंजर खेतों में अब लहराती फसलें देखकर किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। यह बदलाव संभव हुआ है मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा फसल विविधिकरण उपायों को प्रोत्साहित करने से। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में “सुक्खू” सरकार के प्रयास अब धरातल पर रंग लाने लगे हैं।
May be an image of road, fog and grass
प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों से जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जाइका) की सहायता से हिमाचल के लिए फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना स्वीकृत की गई है। प्रदेश सहित मंडी जिला में जाइका के माध्यम से विभिन्न परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें फसलों को सिंचाई सुविधा प्रदान करने का भी प्रावधान है।
जाइका के माध्यम से समखेतर गांव के लिए 39.47 लाख रुपये की लागत से बहाव सिंचाई परियोजना निर्मित की गई है। इस परियोजना के तहत, भेड़े नाला से पानी को पाइपलाइन व पक्की नालियों और अन्य संरचनात्मक उपायों के जरिये खेतों तक पहुंचाया गया। इससे पहले जो जमीन बंजर हो चुकी थी, वह अब दोबारा कृषि योग्य बन गई है। स्थानीय किसानों के अनुसार, अब वे वर्ष में दो फसलें उगाने में सक्षम हो गए हैं। उनका कहना है कि खेती के लिए पहले जहां सिर्फ वर्षा पर निर्भरता थी, वहीं अब सिंचाई की सुविधा ने उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया है।
समखेतर गांव की शीला देवी ने बताया कि उनके खेत पिछले 10-12 साल से बंजर हो चुके थे, क्योंकि सिंचाई के साधन सीमित थे। अब इस परियोजना से खेतों में नमी बनी रहती है और लोग गेहूं, मक्की व सब्जियां भी उगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें परियोजना के तहत अदरक व हल्दी के बीज भी प्रदान किए गए हैं। जंगली जानवरों के डर से बंजर छूटी भूमि अब दोबारा उपजाऊ हो गई है। इस फसल के तैयार होने पर जाइका के माध्यम से ही इसे खरीदा जाना है। इससे न केवल किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी, बल्कि घर-द्वार पर ही बिक्री के लिए बाजार भी उपलब्ध हुआ है।
May be an image of grass
ग्राम प्रधान भीम सिंह ने बताया कि इस परियोजना ने गांव की कृषि व्यवस्था को एक नई दिशा दी है। युवाओं में भी खेती को लेकर उत्साह बढ़ा है और प्रवास की प्रवृत्ति में कमी आई है।
इस परियोजना को सफल बनाने में खंड परियोजना प्रबंधन इकाई, सरकाघाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ग्रामीणों को समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे वे पानी का कुशल प्रबंधन कर सकें। खंड परियोजना प्रबंधक सरकाघाट अश्वनी कुमार ने बताया कि इस परियोजना से लगभग 12.80 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई है। इससे क्षेत्र के लगभग 70 किसान परिवार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस सिंचाई परियोजना को समयबद्ध पूरा किया गया है। इसके अलावा किसानों को अदरक व हल्दी के मुफ्त बीज प्रदान किए गए हैं।
समखेतर गांव की यह कहानी बताती है कि यदि योजनाएं सही तरीके से धरातल पर उतारी जाएं, तो सूखा और बंजरपन भी हरियाली में बदला जा सकता है। प्रदेश सरकार के सतत प्रोत्साहन से जाइका की यह सिंचाई परियोजना न सिर्फ तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि ग्रामीण समृद्धि और आत्मनिर्भरता की मिसाल भी बन गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी फैक्ट्री अग्निकांड : मृतकों की संख्या हुई 5, लापता की तलाश जारी, CM व विधानसभा अध्यक्ष ने घटना पर दुःख जताया

एएम नाथ। सोलन (बद्दी) :  बद्दी के झाडमाजरी में अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री में बिते दिन हुए अग्निकांड में बीते 24 घंटो से राहत एंव बाचाव कार्य जारी है। वर्तमान में 30 लोगो का विभिन्न...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

मण्डी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए ए.ए.आई तथा प्रदेश सरकार के मध्य संयुक्त उपक्रम समझौते पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली :  जिला मण्डी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया की उपस्थिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 सरकारी 31 निजी स्कूलों के टॉपर : HPBOSE 12वीं का रिजल्ट ऑउट, 73.76 % रहा परिणाम

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड HPBOSE द्वारा 12th का रिजल्ट ऑउट कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम 73.76 % रहा। परिणाम पिछले 4 साल में लगातार घटता जा रहा है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गीला एवं सूखा कूड़ा-कचरा की पृथक एकत्रीकरण व्यवस्था को बनाया जाएगा और अधिक प्रभावी – डीसी अपूर्व देवगन

कचरा प्रबंधन को लेकर कार्यशाला आयोजित, डीसी अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 21 दिसंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि नगर परिषद चंबा के तहत लोगों के घरों से गीला एवं...
Translate »
error: Content is protected !!