रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक: सांपला – महिलाओं ने विजय सांपला के घर पहुंच बांधी राखी

by

दिव्या ज्योति जागृति संस्थान में साध्वी बहनों से भी राखी बंधवाई
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजय सांपला को शहर की सैकड़ो महिलाओं और भाजपा नेत्रियों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और श्री विजय सांपला की दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि श्री विजय सांपला जनता की सेवा तन मन से करते हैं और महिलाओं से एक भाई जैसा व्यवहार करते हैं। हम अपने भाई श्री सांपला के लिए भगवान से रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रार्थना करते हैं कि हमारे भाई को समाज में सदा मान सम्मान और जनता से प्यार मिलता रहे और भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही बनकर ऐसे ही वह देश और समाज की सेवा करते रहे। इस मौके पर आई हुई सभी महिलाओं का श्री विजय सांपला ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप जैसी बहनों के बल पर ही मैं देश और समाज की सेवा का कार्य कुशलता से कर पाता हूँ। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि एक भाई की तरह मैं हमेशा आपके दुख सुख में आपके साथ खड़ा हूं। सच्चे मन से देश और समाज की सेवा करता रहूंगा। इस के पश्चात श्री विजय सांपला ने दिव्या ज्योति जागृति संस्थान पहुंच कर साध्वी बहनों से भी राखी बंधवाई और बहनों से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा, युवा मोर्चा प्रधान शिवम ओहरी, प्रदीप खुल्लर जलंधर,
महासचिव सूरज शर्मा, राजन शर्मा, राहुल बग्गा व राजीव पटियाल आदि ने भी साध्वी बहनों से राखी बंधवाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसएसपी माहिल ने पुलिस लाइन अस्पताल के एसएमओ डा. लखवीर सिंह के डीएचओ बनने पर बधाई, दी

होशियारपुर : जिला पुुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल ने आज जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह की नियुक्ति पर बधाई देते हुए बतौर डी.एच.ओ भी शानदार सेवाएं यकीनी बनाने की कामना करते हुए कहा...
article-image
पंजाब

सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के खिलाफ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएसपी से की शिकायत

गढ़शंकर, 26 अगस्त : विश्व हिंदू परिषद (पंजाब) और बजरंग दल ने सोशल मीडिया नेटवर्क साइट फेसबुक पर हिंदू समाज के देवी-देवताओं का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए डीएसपी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रूस 4 महीने तक नहीं बेचेगा पेट्रोल : इन देशों पर होगा सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली : रूस ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित करने वाला अहम फैसला लेते हुए 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक पेट्रोल के निर्यात पर अस्थायी रोक लगाने की तैयारी की है। उप-प्रधानमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उस रात मैं और मेरी दोस्त…’, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर लगा दुष्कर्म का आरोप कितना सच? महिला की दोस्त ने बताई कहानी

पंचकूला।  भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म के आरोप लगाने के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब इस प्रकरण की चश्मदीद गवाह...
Translate »
error: Content is protected !!