रचना साहित्य एवं कला मंच के सौजन्य से शोधपत्र पर की गई चर्चा

by
एएम नाथ। पालमपुर, 10 दिसम्बर :- सीएसआईआर सभागार पालमपुर में ‘हिमाचल प्रदेश में हिंदी साहित्य में चित्रित समाज’ विषय पर भाषा और संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश और रचना साहित्य एवं कला मंच के सौजन्य से शोधपत्र पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि सीएसआईआर के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव और अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार फुल्ल रहे। निदेशक डॉ. यादव ने साहित्यिक कार्यक्रमों के लिए भविष्य में भी सहयोग करते रहने का आश्वासन दिया। शोधपत्र डॉ. आशु फुल्ल ने प्रस्तुत किया,  जिसपर त्रिलोक मेहरा, पंकज दर्शी, भूपेन्द्र जम्वाल ‘भूपी’ , राजीव त्रिगर्ती, गंगाराम राजी, प्रभात शर्मा, चिरानन्द आनन्द, कुशल कटोच, विक्रम गथानिया, कृष्ण चन्द्र महादेविया आदि विद्वानों ने अपने अपने विचार प्रकट किए। सहायक निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश सुरेश राणा और ज़िला भाषा अधिकारी कांगड़ा अमित गुलेरी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें रूपेश्वरी शर्मा ने पांचाली का अंतर्द्वंद्व कविता का वाचन किया। कमलेश सूद, सुमन शेखर, सुदर्शना भटेड़िया, सोनिया शर्मा, सुमन बाला, हरिप्रिया, डॉ. शिल्पी आदि ने भी अपनी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। डॉ. अलका वत्स ने भजन प्रस्तुत किया जिसे सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों ने ख़ूब सराहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए कानूनों का मूल उद्देश्य न्याय प्रदान करना है, न कि दंड देना : नए आपराधिक कानूनों के तहत 1 जुलाई, 2024 से सभी मामलों को दर्ज किया जाएगा : एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी

नए कानूनों से संपूर्ण आपराधिक न्याय प्रणाली और समग्र रूप से समाज को लाभ होगा”: एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था हिमाचल प्रदेश व्हाट्सएप संदेश भी साक्ष्य के रूप में स्वीकार्य होंगे एएम नाथ। शिमला 26...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री 8 सितम्बर को करेंगे विभिन्न योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास

ऊना, 6 सितम्बर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दो दिवसीय ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री 8 सितम्बर को प्रातः 9 बजे हरोली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंबू विलेज: घंडावल में बनेगा उत्तर भारत का पहला बैंबू विलेज, मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया शिलान्यास

ऊना, 8 जूनः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज घंडावल में उत्तर भारत के पहले बैंबू विलेज का शिलान्यास किया, जिसका निर्माण लगभग 4 करोड़ रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘अपना विद्यालय-दि हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम” के अन्तर्गत जिला कल्याण अधिकारी ने किया टूटीकंडी स्कूल का निरीक्षण

रोहित भदसाली।  शिमला, 25 सितम्बर – ”अपना विद्यालय-दि हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम” के अन्तर्गत उपायुक्त शिमला द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में आज जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला,...
Translate »
error: Content is protected !!