रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने आईबीएम के साथ छात्र उन्नति के लिए किया पहला एमओयू

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ; रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (आरबीपीयू) के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइन ने आईबीएम ( सीएसआरबॉक्स ) के साथ अपना पहला समझौता (एमओयू) साइन किया । इस एमओयू का उद्देश्य विद्यार्थियों को उज्ज्वल एवं बेहतर करियर अवसर प्रदान करना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने बताया कि इस सहयोग से विद्यार्थियों को आईबीएम स्किल्स बिल्ड प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से विश्वस्तरीय कोर्स, उद्योग-प्रासंगिक कौशल और बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध संसाधन विद्यार्थियों को भविष्य की कार्यक्षेत्र चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे।

इस मौके यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन ने कहा, “आईबीएम सीएसआरबॉक्स के साथ यह समझौता हमारे विद्यार्थियों को उद्योग-मानक कौशल और वैश्विक अवसर प्रदान करेगा। यह सहयोग उन्हें 21वीं सदी के कार्यक्षेत्र की चुनौतियों के लिए और अधिक तैयार करेगा।”

समझौता पर हस्ताक्षर के अवसर पर रीतू ठाकुर (आईबीएम सीएसआरबॉक्स), जसदीप कौर धामी (रजिस्ट्रार, आरबीपीयू), चरनप्रीत सिंह (एचओडी, फैशन डिज़ाइन), प्लेसमेंट विभाग के सदस्य और यूनिवर्सिटी के सभी स्कूलों के डायरेक्टर-प्रिंसिपल उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का पालन किया जाएगा : लेकिन कोई भी गैर-जरूरी मांगें नहीं मानी जाएगी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का...
पंजाब

मोटर साइकिल के साइलेंसर के साथ छेड़छाड़ व स्टंट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

– मोटर व्हीकल इंसपेक्टर व ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज ने नौजवानों से बाइक के असली साइलेंसर को मोडीफिकेशन न करवाने की अपील की होशियारपुर, 21 मई: ग्लोबल रोड सेफ्टी सप्ताह के दौरान मोटर व्हीकल इंसपेक्टर(एम.वी.आई)...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार गरीबों के अधिकार छीनने पर आमादा : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर करने के खिलाफ 11 जनवरी को हरियाणा भर में कांग्रेस एएम नाथ। चंडीगढ़/सिरसा/फतेहाबाद, 10 जनवरी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी...
article-image
पंजाब , हरियाणा

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर दिया जोर

मालिकाना हक, हाउसिंग राहत, एम.आर.टी.एस और प्रशासनिक सुधारों की उठाई मांग चंडीगढ़, 12 मार्च: पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज यहां चंडीगढ़ के प्रशासक की एडवाइजरी काउंसिल की बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!