राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का DC राघव शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

by

खड्ड में गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ
ऊना, 20 सितम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के माध्यम से राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का औचक निरीक्षण किया तथा शिक्षण व्यवस्थाओं को भी जांचा। उन्होंने बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को जांचने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा उनसे सवाल भी किए।
इस मौके पर उपायुक्त ने कक्षा के कमरों को भी देखा। कमरों में की गई कलाकृतियों को देकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। विद्यार्थियों द्वारा वाद्यय यंत्रों के माध्य से प्रस्तुत किए गए संगीत की भी सराहना की। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि अच्छे पाठशालाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट बनाना आवश्यक है।
इस मौके पर केंद्रीय मुख्यध्यापक राजेश ठाकुर तथा अन्य अध्यापकों ने उपायुक्त के साथ स्कूल के संबंध में आवश्यक चर्चा की। उपायुक्त ने पाठशाला में बच्चों को डैस्क देने की मांग को स्वीकार किया। इसके उपरांत राघव शर्मा ने सोमनाथ मंदिर में शीश निभाया तथा गांव खड्ड में गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र में बनी नई शेड का भी शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान रणजीत राणा, महासचिव मैहताब ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य स्वर्ण सिंह, उप प्रधान खड्ड रविन्द्र कुमार, बीडीओ हरोली मुकेश कुमार के अतिरिक्त शिक्षा सुधार समिति के सदस्य चितविलास पाठक, सुच्चा सिंह कांग, ओंकार नाथ कसाना व केजे भारद्वाज उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगठन सृजन अभियान के तहत कुरुक्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी … जिला अध्यक्षों को दिया प्रशिक्षण

एएम नाथ। कुरुक्षेत्र : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार, 21 जनवरी को हरियाणा दौरे पर कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां पंजाबी धर्मशाला में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला सिपाही के लिए काल बन गई ससुराल : 23 फरवरी को हुई थी शादी…अब इस हाल में मिली लाश – कांप गए घरवाले

मथुरा के नौहझील के गांव अनरदागढ़ी में नवविवाहित महिला पुलिसकर्मी शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके पक्ष के लोगों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े युवक और युवती

 रामपुर :  विशेष दल प्रभारी गौरव जिष्टू की अगुवार्ई में पुलिस की टीम ने एक युवक व युवती को 25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस की टीम कुड़ीधार/निरथ में मौजूद था तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक राजेश ठाकुर ने डीसी के साथ किया विभिन्न स्थानों का निरीक्षण

ऊना, 15 फरवरी: गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के साथ गगरेट नगर पंचायत में विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने पुराने ब्लाॅक भवन को देखा। विधायक राजेश...
Translate »
error: Content is protected !!