राजभाषा पखबाड़ा के तहत बचत भवन चम्बा में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित : विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला के 117 स्कूली विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

by

एएम नाथ। चम्बा : भाषा एवं संस्कृति विभाग चम्बा द्वारा राजभाषा पखवाड़ा के तहत 1 सितम्बर, को बचत भवन चम्बा में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न विद्यालयों के 9वीं से 12वीं तक के 117 विद्यार्थीयों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी चंबा तुकेश कुमार ने दी है

तुकेश कुमार ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में 39, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में 43, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 35 विद्यार्थी ने हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिंगी की आंचल शर्मा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किहार की प्राची ने दूसरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोह टिकरी के राहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागला की सुहानी ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरेही की मोनिका ने दूसरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधी की शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा की हेमलता ने प्रथम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह की अवंतिका कुमारी ने दूसरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किहार के आयुष राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

  1. इस अवसर पर तीनों प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुस्तक प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।तुकेश कुमार ने बताया कि इन तीनों जिलास्तरीय स्कूली प्रतियोगिताओं के लिए 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों में से प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शिमला भेजा जाएगा । उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएँ गेयटी थियेटर शिमला में 12 सितंबर 2024 को प्रातः 10:00 बजे आरम्भ होंगी ।


जिला भाषा अधिकारी ने बताया कि हिन्दी भाषी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश का निरंतर प्रयासरत है। राजकीय कामकाज से लेकर स्कूल व कॉलेज की युवा पीढ़ी तक हिन्दी भाषा को प्रोत्साहित करना विभाग का ध्येय रहा है। इस उद्देश्य से विभाग हर वर्ष राज्य तथा जिला स्तर पर राजभाषा पखवाड़ा मनाया जाता है।

आयोजन में सहायक आचार्य हिंदी पिंकी देवी, शिल्पा शर्मा, सन्नी कुमार, धर्मचंद, प्रशांत रमन रवि, सोनू कुमार भारती तथा संजय कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई, जब कि नेहरू युवा केंद्र चंबा के कार्यकर्ताओं ने भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देशभर में किया टॉप : पूरे देश भर में हिमाचल का नाम हुआ रोशन सीडीएस परीक्षा में रजत कुमार ने देशभर में किया टॉप

  एएम नाथ। धर्मशालासं : घ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीडीएस-2 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के शाहपुर गोराड़ा के रहने वाले रजत कुमार ने सीडीएस परीक्षा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरवाणा में 120 कनाल में बनेगा खेल मैदान, धर्मशाला हलके में 12 प्ले ग्राउंड मैदान बनेंगे, 15 से 25 लाख रुपए तक किए जाएंगे खर्च : सुधीर शर्मा

धर्मशाला , 28 जुलाई । स्पोट्र्स और एजुकेशन हब बने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी अब खेल गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। धर्मशाला से विधायक एवं पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्लान करें तैयार, *खेल परिसर में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ बनेगा जिम : डीसी हेमराज बैरवा

खिलाड़ियों की एकाग्रता बढ़ाने को योग का सत्र भी चलेगा धर्मशाला, 17 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिला में खेलकूद गतिविधियों के विस्तारीकरण तथा आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए आवश्यक प्लान तैयार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेंगू की बीमारी को लेकर हिम गौरव आई टी आई में स्वस्थ्य विभाग का जागरूक कैम्प

रोहित जसवाल। ऊना 08 अक्तूबर : सन्तोषगढ़ व आस पास के क्षेत्र में तेजी से फैल रही डेंगू की बीमारी की रोकथाम को लेकर यहां जिला प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है। वहीं इसी...
Translate »
error: Content is protected !!