राजस्थान के मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकरार : वसुंधरा राजे से नवनिर्वाचित विधायकों के मिलने का क्रम जारी

by

जयपुर : राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी किसे चुनेगी इस पर सस्पेंस के बीच कुछ नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने रविवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर मुलाकात की।  भाजपा ने अभी तक विधायक दल का नेता व मुख्यमंत्री चुनने के लिए विधायक दल की बैठक की घोषणा नहीं की है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि अजय सिंह और बाबू सिंह समेत करीब 10 विधायक राजे के आवास पर थे। दो बार मुख्यमंत्री रहीं बसुन्दरां राजे इस बार भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

इससे पहले सोमवार और मंगलवार को कई बीजेपी विधायकों ने राजे से मुलाकात की थी और इन मुलाकातों को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया था। वह हाल ही में दिल्ली में थीं, जहां उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। पार्टी ने विधायक दल की बैठक की निगरानी के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह समेत तीन पर्यवेक्षकों की घोषणा पहले ही कर दी है। 30 नवंबर को घोषित विधानसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी को 115 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 69 सीटें हासिल हुईं। राज्य की 200 में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को चुनाव हुए थे। करणपुर में मतदान, जहां कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था, 5 जनवरी को होगा और परिणाम 8 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धान की सीधी बिजाई संबंधी वैबीनार आयोजित

माहिरों की ओर से किसानों को सीधी बिजाई की तकनीक व विभिन्न  पहलुओं से करवाया गया अवगत होशियारपुर  : कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर(प्रशिक्षण) डा. मनविंदर सिंह बौंस ने बताया कि पंजाब कृषि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनवरी, 2025 तक ऊहल परियोजना चरण तीन से शुरू हो जाएगा विद्युत उत्पादनः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किया ऊहल परियोजना के तृतीय चरण के जलाशय का निरीक्षण,   सॉवरन गारंटी के रूप में 85 करोड़ रुपए मौके पर ही स्वीकृत रोहित भदसाली। जोगिन्द्रनगर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोगिन्द्रनगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल में दो नई ग्राम सभाओं का गठन, परिसीमन प्रक्रिया शुरू : DC किरण भड़ाना

केलांग, 19 मार्च :  लाहौल-स्पीति जिला में ग्राम पंचायत क्षेत्रों के पुनर्गठन के तहत दो नई ग्राम सभाओं का गठन किया गया है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जब तक सबका टीकाकरण नहीं, तब तक मानें कोविड दिशा-निर्देशः एसडीएम

ऊना  – कोविड-19 जागरुकता को लेकर आज एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम ने कहा कि कोविड-19 के नए स्ट्रेन के खतरे...
Translate »
error: Content is protected !!