राजा की बेरहमी से हत्या – सोनम की तलाश अभी भी जारी : हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े के साथ क्या हुआ? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

by

दौर/शिलांग: इंदौर के मेघालय में हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी के लापता होने की घटना ने भयावह मोड़ ले लिया है. मेघालय पुलिस ने पुष्टि की है कि राजा की बेरहमी से हत्या की गई थी और शव 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में एक झरने के पास गहरी खाई से बरामद किया गया।

सोनम की तलाश अब भी जारी है और परिवार ने इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच की मांग की है. मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने इसे हत्या का स्पष्ट मामला बताया है।

मंगलवार को पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने मीडिया को बताया, “हमने पीड़ित का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल हथियार, एक ‘दाओ’ (पारंपरिक चाकू), बरामद कर लिया है. यह नया दाओ था और इसका इस्तेमाल केवल इस अपराध के लिए किया गया. इसमें कोई संदेह नहीं कि यह हत्या थी।

शव उसी इलाके के पास मिला जहां से हथियार और फोन बरामद हुए, जिससे संकेत मिलता है कि अपराध आसपास के क्षेत्र में हुआ. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस के अनुसार, कपल 22 मई को किराए के स्कूटर पर मावलखियात गांव पहुंचा और वहां से नोंग्रियाट गांव में प्रसिद्ध ‘लिविंग रूट ब्रिज’ देखने के लिए 3000 सीढ़ियां उतरकर गया।

वे रात भर एक होमस्टे में रुके और 23 मई की सुबह वहां से निकले. इसके कुछ घंटों बाद वे लापता हो गए. 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग-सोहरा मार्ग पर एक कैफे के पास लावारिस हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तलाशी शुरू की।

11 दिन बाद सोमवार को ड्रोन की मदद से राजा का शव नोंग्रियाट गांव से 20 किलोमीटर दूर वेई सॉडॉन्ग झरने के पास 100 फीट गहरी खाई में मिला. विवेक सिएम ने बताया कि शव की पहचान राजा के दाहिने हाथ पर बने ‘राजा’ टैटू और कलाई पर मौजूद वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच से हुई. घटनास्थल से एक महिला की सफेद शर्ट, पेंट्रा 40 की दवा की पट्टी, एक टूटी मोबाइल फोन एलसीडी स्क्रीन और स्मार्टवॉच बरामद हुई. पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर SIT का गठन किया, जिसका नेतृत्व SP (सिटी) हर्बर्ट खारकोंगोर कर रहे हैं।

राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने इंदौर में पत्रकारों से कहा, “शव इतना सड़ चुका था कि चेहरा पहचानना मुश्किल था. राजा की सोने की अंगूठियां, चेन, और बटुआ गायब हैं, जिससे हत्या का शक पक्का होता है. मैं सरकार से मांग करता हूं कि CBI इसकी जांच करे ताकि सच सामने आए. मैंने अपने भाई को खो दिया. सरकार हर हाल में उन्हें ढूंढे.” सचिन ने सेना की मदद से तलाशी की मांग की और स्थानीय होटल कर्मचारियों, गाइड और स्कूटर किराए देने वालों पर संदेह जताते हुए सख्त पूछताछ की मांग की।

महिला की तलाश के लिए मेघालय पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), और वेस्ट जैंतिया हिल्स डिस्ट्रिक्ट एडवेंचर माउंटेनियरिंग क्लब की टीमें जुटी हैं. मंगलवार को NDRF की 17 सदस्यीय टीम ड्रोन, पर्वतारोहियों, और विशेष पुलिस बलों के साथ सोहरा में शामिल हुई. हालांकि, 29-31 मई को सोहरा में 500 मिमी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ ने तलाशी को मुश्किल बनाया, जिसके कारण 30 मई को अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा. इस दौरान पूर्वी खासी और जैंतिया हिल्स में छह लोगों की मौत और 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबरें आईं।

राजा का शव पोस्टमार्टम के लिए उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान (NEIGRIHMS), शिलांग भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि राजा की हत्या खाई में फेंकने से पहले हुई या बाद में. इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने मेघालय के DGP आई नोंगरांग और मुख्य सचिव डीपी वाहलांग के साथ बचाव कार्यों के बारे में चर्चा की।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने कहा, “हम पर्यटकों को अपने परिवार की तरह मानते हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से तलाशी और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहा हूं.” मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजा की मौत पर शोक जताया और सोनम की तलाश के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

यह घटना मेघालय में पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है. इस साल अप्रैल में हंगरी के पर्यटक पुस्कास ज़ोल्ट भी लिविंग रूट ब्रिज के पास लापता हुए थे और 12 दिन बाद उनकी लाश मिली थी. पुलिस ने उनकी मौत को दुर्घटना बताया था. राजा और सोनम के मामले में परिवार और स्थानीय लोग गहन जांच की मांग कर रहे हैं. SIT अब होटल कर्मचारियों, गाइड और स्कूटर किराए देने वालों से पूछताछ कर रही है और पुलिस का कहना है कि सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

42 वर्ष पुराने 10वीं के छात्रों ने पुराने स्कूल में की मुलाकात :सरकारी हाई स्कूल गुरूबिंशनपुरी भवानीपुर

गढ़शंकर। सरकारी हाई स्कूल गुरूबिंशनपुरी भवानीपुर के 1979-80 सैशन के पुराने विद्यार्थी डा. जसबीर सिंह राणा व भाग सिंह अटवाल कनाडा की कोशिशों से एतिहासिल मेला छिंज छराहा दी के दौरान अपने पुराने स्कूल...
article-image
पंजाब

Important issues related to the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept 1 : Important development issues related to Dasuya assembly constituency will be discussed in the upcoming assembly session. In a special conversation with educationist and journalist Sanjeev Kumar, MLA Karambir Ghuman gave...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और नेशनल बैम्बू मिशन की प्रगति की DC जतिन लाल ने की समीक्षा

ऊना, 17 सितम्बर। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और नेशनल बैम्बू मिशन की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने दोनों योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन...
article-image
पंजाब

माजरी में स्थापित लोकल बस स्टॉप का सांसद तिवारी ने किया उद्घाटन

खरड़: ब्लॉक माजरी के कई गांवों की लंबे समय से चल रही बस स्टॉप की मांग को पूरा करते हुए माजरी में तैयार किए गए लोकल बस स्टॉप का आज श्री आनन्दपुर साहिब सांसद...
Translate »
error: Content is protected !!