राजेंद्र राणा सुजानपुर की जनता का काम के लिए नहीं बल्कि क्रशर और टेंडर की स्वीकृति के लिए उनसे करते थे मुलाकात : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by

एएम नाथ। सुजानपुर :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर दौरे के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा पर जुबानी हमला बोला। पलही में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राजेंद्र राणा सुजानपुर की जनता का काम के लिए नहीं बल्कि क्रशर और टेंडर की स्वीकृति के लिए उनसे मुलाकात करते थे। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा  सुजानपुर और सिरमौर में क्रशर की स्वीकृति की मांग लेकर उनके पास आए। आपदा में लोगों के घर तबाह हो गए लेकिन इसे लेकर कभी भाजपा प्रत्याशी ने बात नहीं की।

हमीरपुर जिले का होने के नाते उन्होंने खुद लोगों से क्षेत्र में आकर मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि राजेंद्र राणा ने सर्वहित कल्याणकारी संस्था बनाकर लोगों को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को एन मौके पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारकर षड्यंत्र के तहत हराया गया है। एक दफा सुजानपुर के लोगों से गलती हो गई है लेकिन अब यह गलती नहीं दोहराई जाएगी। जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बने लेकिन पांच साल तक उन्होंने हमीरपुर जिला की अनदेखी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ई-टूल्स पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन – प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा आज यहां कॉलैबफाइल्स, ईताल और जीओवीडॉटइन सिक्योर इंट्रानेट वेब पोर्टल पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रदेश के मुख्य सचिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने ली 7 घंटे की मैराथन मीटिंग, हर पहलू पर गहन मंथन : राजस्व मामलों के निपटारे में ना हो लेट लतीफी – उपायुक्त

मंडी में जनवरी में 3309 राजस्व मामलों का समाधान मंडी, 8 फरवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि जिले में राजस्व मामलों के निपटारे में लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल सत्र की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा युवा सत्र : कुलदीप पठानिया

एएम नाथ। शिमला : डीएवी स्कूल टुटू के 103 विधार्थी मानसून सत्र के 10वें दिन की कार्यवाही देखने विधान सभा सचिवालय पहुँचे । डीएवी स्कूल टुटू के विधार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगरूर रैली के लिए गढ़शंकर से जत्था रवाना

गढ़शंकर, 3 अक्तूबर : पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा द्वारा पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए आयोजित विशाल रैली के तीसरे दिन गढ़शंकर से तहसील गढ़शंकर तथा माहिलपुर के एनपीएस लागू कर्मचारियों का जत्था...
Translate »
error: Content is protected !!