राज्य में ईमानदार सरकार ने बदनाम और खतरनाक नशा तस्कर को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया : केजरीवाल

by
फाजलिका  : आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के 75 साल बाद भी शहीदों के सपने अधूरे हैं क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों ने सरकारी खजाने की लूट की।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने नशे और भ्रष्टाचार के प्रतीकों के साथ पंजाब को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि इन राजनेताओं ने अपने निजी हितों के लिए लोगों के पैसे को बेरहमी से लूटा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्कूलों और अस्पतालों की हालत बद से बदतर हो गई थी क्योंकि पिछली सरकारों ने आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान करने की कभी परवाह ही नहीं की। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने ही राज्य में नशे का जाल फैलाया, जिसने हमारी पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया।
पंजाब में नशा तस्करों पर हो रही मिसाली कार्रवाई : 
दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि पंजाब में अब नशे की कमर टूट चुकी है, जिसके लिए राज्य सरकार की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य में नशा विरोधी अभियान चलाया गया, उसकी मिसाल देश के इतिहास में नहीं मिलती। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में ईमानदार सरकार ने बदनाम और खतरनाक नशा तस्कर को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया।
आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि कोई भी सरकार इस प्रभावशाली राजनीतिक नेता को हाथ लगाने की हिम्मत नहीं करती थी, जो राज्य में नशे फैलाने का सूत्रधार था। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ अनुकरणीय कार्य किया और नशे के कारोबार की बड़ी मछलियों को जेल भेजा। उन्होंने कहा कि ऐसे अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने हमारे युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घृणित अपराध से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पंजाब में हर क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव : 
राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के शासनकाल के दौरान पंजाब ने हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है, अस्पतालों का कायाकल्प किया जा रहा है, किसानों तक नहरी पानी पहुंच रहा है, 20,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों और अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदार सरकार सरकारी खजाने के एक-एक पैसे का समझदारी से उपयोग करके शहीदों के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के इन नेक कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिशन प्रहार के तहत 1275 छापे मारे, 3,700 के करीब लोग गिरफ्तार ,1,700 व्यक्तियों को किया डिटेन : डीजीपी गौरव यादव

गुरदासपुर :  पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर डीजीपी पंजाब ने बटाला में उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में पंजाब के कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...
article-image
पंजाब

कर्ज का हिसाब देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की यह डिमांड : “मैं आपसे यह भी आग्रह करूंगा कि आप माननीय प्रधानमंत्री को न केवल लंबित आरडीएफ जारी करने के लिए मनाएं

पंजाब के राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कुछ दिन पहले आम आदमी आदमी पार्टी के कार्यकाल में राज्‍य में बढ़ रहे कर्जे का हिसाब मांगा था। जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब...
article-image
पंजाब

सच्ची सेवा सोसायटी द्वारा गढ़शंकर शहर में लगवाए सीसीटीवी कैमरे

गढ़शंकर – शहर में प्रतिदिन बढ़ रही लूटपाट की वारदातों को रोकने के लिए सच्ची सेवा सोसायटी गढ़शंकर द्वारा पुलिस के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब

बर्ड बी आजीविका एस.एच.जी की गौ धूप व शहद ने लोगों को किया आकर्षित : होशियारपुर नेचर फेस्ट-2024

होशियारपुर, 3 मार्च:   होशियारपुर नेचर फेस्ट-2024 के  तीसरे दिन खूब चहल पहल रही। रविवार की छुट्टी का दिन होने के कारण दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में लोगों ने जमकर मेले का लुत्फ उठाया व खरीददारी...
Translate »
error: Content is protected !!