राज्य सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है और एचएएस अधिकारी इस दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते : सीएम सुख्खू

by

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रशासनिक सेवाएं (एचएएस) अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में वर्ष 2024 बैच के छह एचएएस परिवीक्षाधीन अधिकारी तथा वर्ष 2022, 2023 और 2024 बैच के 16 पदोन्नत एचएएस अधिकारी शामिल थे। यह अधिकारी वर्तमान में डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान शिमला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकारियों से ईमानदारी और पारदर्शिता जैसे मूल्यवान गुणों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है और एचएएस अधिकारी इस दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने और इन योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब की प्रथा को समाप्त कर विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए समय सीमा तय कर उन्हें समयबद्ध पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने शासन में पारदर्शिता लाने के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*चार हजार के करीब छात्र परीक्षा में लेंगे भाग : कांगड़ा जिला में 13 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा : एडीसी

*परीक्षा के संचालन के लिए केंद्र अधीक्षकों को दिए जरूरी टिप्स* एएम नाथ। धर्मशाला 01 मई। नीट की परीक्षा चार मई को कांगड़ा जिला के 13 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी इसमें चार हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुंडखर स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

भोरंज 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्यू गांव पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा : हिमाचल प्रदेश के स्पीति का गांव है ग्यू : लोगों के साथ फोन पर 13 मिनट से अधिक की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बातचीत

एएम नाथ।  दिल्ली, 19 अप्रैल :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्पीति के ग्यू गांव के पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ने पर बृहस्पतिवार को वहां के निवासियों से बात की।  लोगों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में 29 जुलाई से श्रावण अष्टमी नवरात्र मेला शुरू : मेले के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा

चिंतपूर्णी । शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में 29 जुलाई से श्रावण अष्टमी नवरात्र मेला शुरू होगा और मेला 8 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। मेले के दौरान चिंतपूर्णी मंदिर...
Translate »
error: Content is protected !!