राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन : उपायुक्त ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 06 मार्च: 17 मार्च से 23 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मेले के सफल आयोजन को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर से लेकर लुहणु मेला मैदान तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग तथा नगर परिषद बिलासपुर के अधिकारियों को शोभा यात्रा के निर्धारित मार्ग पर सड़कों से संबंधित सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने तथा पूरे मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहें।
इस दौरान उपायुक्त ने लुहणु मेला मैदान का भी निरीक्षण किया और मेले से संबंधित सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अखाड़ा मैदान का निरीक्षण करते हुए बताया कि अखाड़ा मैदान का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और यहां आयोजित होने वाली पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने जल शक्ति विभाग को मेला स्थल पर पीने के पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने हॉकी मैदान का भी निरीक्षण किया, जहां इस बार जल स्तर बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर दलदल की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में उन्होंने नगर परिषद बिलासपुर को निर्देश दिए कि मेले के आरंभ होने से पूर्व मैदान की स्थिति को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए, ताकि आगंतुकों और प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर एसडीएम सदर डाॅ. राजदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से किया जाए निपटारा : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से निपटारा सुनिश्चित बनाया जाए। उपायुक्त आज एफसीए के अंतर्गत उपमंडल चंबा एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह नेता बनने जा रही हैं भाजपा अध्यक्ष….!!

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखकर बड़े फैसले लेने के लिए जानी जाती है। आने वाले समय में बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और दक्षिण भारत में तमिलनाडु...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान HIV पॉजिटिव : जेल में आर्मी मेजर ने किया रेप !

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ जेल में पाक आर्मी के मेजर द्वारा रेप की खबर वायरल हो रही है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। इमरान खान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन को बड़ा झटका : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और कई संगठनों ने इस धरने से कर लिया किनारा

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से यहां प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं में आपसी फूट पड़ गई है। बताया जाता है कि 10 संगठनों द्वारा इस आंदोलन को...
Translate »
error: Content is protected !!