राज्य स्तरीय हरोली उत्सव : जापान, ब्रिटेन, सऊदी अरब, चीन, इंडोनेशिया और रूस समेत 10 से अधिक देशों की महिला सांस्कृतिक प्रतिनिधि हुई शामिल

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 29 अप्रैल. इस वर्ष पहली बार राज्य स्तरीय पहचान के साथ आयोजित हुए हरोली उत्सव ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं । उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल और दूरदर्शिता से राज्य स्तरीय स्वरूप के साथ हुआ यह उत्सव अपनी पहली ही आमद में वैश्विक रंगत के साथ अंतर्राष्ट्रीय दर्जे की पात्रता के लिए तैयार दिखा।
उत्सव में 10 से अधिक देशों के सांस्कृतिक प्रतिनिधि हुए शामिल
इस बार उत्सव में जापान, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, सऊदी अरब, ब्राज़ील, मैक्सिको, चीन, इंडोनेशिया और रूस समेत 10 से अधिक देशों की महिला सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
उन्होंने अपनी पारंपरिक कलाओं, संगीत और नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। फायर डांस, यूक्रेनियन ड्रम बैंड, लाइट मैन और रोबोट मैन जैसी आधुनिक प्रस्तुतियां भी इस पारंपरिक मंच पर नवाचार की आभा लेकर आईं।
May be an image of 1 person, violin and fire
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में जब श्री अग्निहोत्री ने इस उत्सव को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की थी, तब यह केवल एक सपना था। सरकार बदलने से यह प्रयास कुछ समय के लिए थम गया, परंतु सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद, उनकी अडिग प्रतिबद्धता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण ने इस आयोजन को भव्यता के साथ पुनर्जीवित कर दिया।
May be an image of 1 person, flute, clarinet, oboe and violin
एक ओर ये उत्सव जहां सामाजिक चेतना, जन जागरूकता और सांस्कृतिक गौरव का माध्यम बना वहीं वैश्विक संवाद के ऐसे मंच के रूप में निखरा जहां परंपरा और आधुनिकता, स्थानीयता और वैश्विकता, सभी एक साथ आलोकित होते नजर आए। उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से हरोली सांस्कृतिक संवाद का वैश्विक केंद्र बनने की दिशा
में आगे बढ़ी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीसी-एसपी ने बाजार का निरीक्षण कर हटवाया अतिक्रमण, उठाए प्रभावी कदम : ऊना शहर में सुचारू व्यवस्था जिला प्रशासन की सक्रियता से सुनिश्चित

रोहित जसवाल। ऊना, 1 जनवरी। नववर्ष के पहले दिन से ही जिला प्रशासन ऊना जनभलाई में पूरी सक्रियता और तत्परता से फील्ड में डटा दिखा। उपायुक्त जतिन लाल ने पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुरी तरह झुलस गया ढाबा संचालक : धरवाला के दड़ोग में एक ढाबे में भड़की आग

एएम नाथ। चम्बा  : चम्बा जिला के धरवाला के दड़ोग में एक ढाबे में शुक्रवार को अचानक आग भड़क गई। इस दौरान आग को काबू करने के प्रयास में ढाबा संचालक झुलस गया। जिसके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेन्द्र को गुजरे चार दिन भी नहीं बीते कि हेमा और सनी के बीच बढ़ी रार, खुलकर सामने आई रिश्तों की फूट

बालीवुड के ही-मैन, धर्मेंद्र, 24 नवंबर को गुज़र गए। वे 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले थे, लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक 15 दिन पहले ही उनका निधन हो गया। उनके जाने...
article-image
पंजाब

लूट का मामला : सरकारी अध्यापक समेत 4 लुटेरे गिरफ्तार : आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, होंडा सिटी गाड़ी, 20000 और 32 बोर का पिस्टल एक जिंदा कारतूस बरामद

अमृतसर : फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित आकाश एवेन्यू के एक घर में लूट की वारदात करने वाले लुटेरा गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चार लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से...
Translate »
error: Content is protected !!