रामपुर में संस्थान बंद किए गए, विक्रामदित्य ने स्वाल क्यों नहीं उठाए : 15 महीनों में सड़कों से गिरा मलबा नहीं हटा सके पीडब्ल्यूडी मंत्री – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by
देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर
हमने गारंटी नहीं दी थी लेकिन सुविधाएं दी, क्योंकि यह सरकार का काम है
एएम नाथ। शिमला/रामपुर :    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़ ज़ोर से बोल रहे हैं और ज़्यादा जोश में होश खो रहे हैं। अभी चुनाव तो दूर पर्चा भी दाखिल नहीं हुआ लेकिन कुछ लोग ख़ुद को एमपी मान बैठे हैं। जो लोग लंबे समय तक पॉवर में रहे इस समय भी सत्ता में हैं वह दूसरों से सवाल पूछ रहे हैं कि आपने क्या किया? जबकि उन्हें ख़ुद बताना चाहिए कि उन्होंने क्या-क्या किया है। जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह को आँड़े हाथों लेते हुए कहा कि रामपुर में जनता की माँग पर दर्जनों संस्थान खोले लेकिन सुक्खू सरकार ने बंद कर दिये। पीडब्ल्यूडी का मंत्री होने के कारण वह ख़ुद उस कैबिनेट में मौजूद रहे, जिसमें संस्थानों को बंद करने का फ़ैसला हुआ। अपनी कलम से उन्होंने रामपुर के पीडब्ल्यूडी के डिवीज़न कार्यालय बंद करने की फाइल पर दस्तख़त किए। उन्हें आवाज़ उठानी चाहिए थी। मुख्यमंत्री के इस जनविरोधी फ़ैसले के विरोध करना चाहिए था। लोगों की ज़रूरतों के लिए जो संस्थान खोले गये थे उन्हें विरोध की राजनीति के चलते बंद कर दिया और हमेशा सही का समर्थन और ग़लत का विरोध करने वाले मंत्री चुपचाप बैठे रहे। क्या वह रामपुर के अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने को सही मान रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब देश ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है, चार सौ से ज़्यादा सीटों से भाजपा सरकार बनाएगी। रामपुर के झाकड़ी में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं। इस मौक़े पर उनके साथ मंडी की लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत, रामपुर से विधान सभा के प्रत्याशी रहे कौल नेगी समेत अन्य नेता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जब हमारी सरकार आई तो हमने लोगों के लिए काम किए। बिजली का बिल माफ़ किया, पानी का बिल माफ़ किया, माताओं-बहनों का बस का किराया आधा माफ़ किया, पाँच लाख के इलाज के लिए हिम केयर दिया, गृहिणी सुविधा योजना के तहत माताओं बहनों को धुंवा मुक्त किचन दिया। इसके लिए हमने कोई गारंटी नहीं दी थी। किसी से कोई झूठ नहीं बोला था। यह सरकार का काम है। लोगों को सुविधाएं देने के लिए जो किया जा सकता है वह हमने किया। केंद्र सरकार से हर संभव मदद दिलाने के लिए हमने पूरी कोशिश की। केंद्र ने दिल खोलकर मदद की लेकिन कांग्रेस के नेता एक सुर में यही कहते रहे कि केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। जबकि आपदा में जो कुछ भी हुआ वह केंद्र सरकार की मदद की वजह से हो पाया। सरकार उस पैसे को ईमानदारी से बाँट तक नहीं बांट पाई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ चुनावों के वक्त वोट के लिए माताओं बहनों का ख्याल आता है। पंद्रह महीनों से इनकी प्रदेश में सरकार चल रही है लेकिन तब इन्हें महिलाओं को 1500 देने की याद नहीं आई और अब जब फिर वोट मांगने का वक्त आया तो फिर माताओं और बहनों को लाइनों में खड़ा कर फार्म भरने के लिए कहा जा रहा है। इनकी अगर देने की मंशा होती तो अपने किए उस वायदे के मुताबिक पहली कैबिनेट मीटिंग के बाद दे देते। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे आप बताएं कि इन 15 महीनों में आपने क्या किया। आपदा में सात पुल मंडी में बह गए लेकिन आपने एक भी रिस्टोर नहीं किया। सड़कों के किनारे गिरा मलबा आप उठा नहीं पाए और हमसे प्रश्न पूछ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैंने और कंगना रनौत ने संघर्ष करना सीखा है। मैं साधारण परिवार से आता हूं और अपने दम पर यहां पहुंचा हूं। कंगना ने भी ये पहचान अपने परिश्रम से बनाई है। ईश्वर ने सबके भाग्य में कुछ न कुछ लिखा होता है। इनके भी भाग्य में संघर्ष लिखा है और मुझे पूरी उम्मीद है ये जीतकर अवश्य दिल्ली जाएंगी और एक डाकिया की तरह आपके मुद्दे दिल्ली में प्रधानमंत्री के सामने रखेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कल से 125 यूनिट मुफ्त बिजली शुरू

शिमला :हिमाचल प्रदेश में लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की शुुरुआत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 अगस्त को अपने गृह जिला मंडी से करेंगे। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड मंडी के पडल मैदान...
हिमाचल प्रदेश

16 मई को आयोजित होने वाली जेएनवी की प्रवेश परीक्षा स्थगित

ऊना : जवाहर नवोदय विद्यालयों शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 16 मई को आयोजित होनी वाली प्रवेश परीक्षा मिज़ोरम, नागालैंड व मेघालय को छोड़कर अन्य राज्यों में प्रशासनिक कारणों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में आपदा प्रबंधन 40 अंतर एजेंसी समूह किए गठित : आपदा प्रबंधन को ग्रामीण स्तर पर आमजन की सहभागिता होगी सुनिश्चित: बेक्टा

देहरा , 16 फरवरी। बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल में आपदा प्रबंधन अंतर एजेंसी समूह गठित किया गया है इस बाबत पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन प्लान तैयार करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर करवाई पोस्टर प्रतियोगिता

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 35...
Translate »
error: Content is protected !!