राहुल गांधी ने खेतों में धान की रोपाई की : धान की रोपाई से पहले जमीन तैयार करने को ट्रैक्टर भी चलाया

by

सोनीपत : राहुल गांधी दिल्ली से शिमला के लिए जा रहे हैं। राहुल गांधी जैसे ही सोनीपत पहुंचे, वहां उन्होंने खेतों में काम करते देखा तो अपना काफिला रुकवा किसानों के बीच पहुंचे और धान की रोपाई की।
सूचना मिलते ही ग्रामीण राहुल गांधी से मिलने के लिए पहुंच गए। बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल व गोहाना से विधायक जगबीर सिंह मलिक भी उनके आने के बाद मदीना पहुंचे। कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उन्होंने अचानक अपना कार्यक्रम बदला और सोनीपत का रुख कर लिया। वह हाईवे से मुरथल होते हुए कुराड़ रोड से बाईपास के रास्ते गोहाना की तरफ रवाना हुए। वहां से वह बरोदा के गांव मदीना में करीब सात बजे पहुंचे गए। उन्होंने रास्ते में कई जगह खेतों का निरीक्षण किया। मदीना में उन्होंने खेतों में धान रोपाई की जानकारी ली और खुद भी मजदूरों के साथ धान रोपने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से भी उन्होंने बातचीत की। उन्होंने खेत में धान की रोपाई से पहले जमीन तैयार करने को ट्रैक्टर भी चलाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय रोजगार योग्एयता एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू 

गढ़शंकर, 21 अगस्त: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार कॉलेज के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 7 दिवसीय रोजगार योग्यता एवं...
article-image
पंजाब

अकाली दल को बड़ा झटका : पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल भाजपा में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल होशियारपुर में भाजपा में शामिल हो गए।...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस मौके संयुक्त किसान मोर्चे व मुलाजम जत्थेबंदियों ने मोटरसाइकिल-स्कूटर मार्च निकाला

गढ़शंकर :  संयुक्त किसान मोर्चे तथा विभिन्न मुलाजम जत्थेबंदियों द्वारा संयुक्त रूप में दिल्ली की किसान ट्रैक्टर परेड के समर्थन में तथा किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस मौके गढ़शंकर मोटरसाइकिल-स्कूटर मार्च निकाला...
article-image
पंजाब

दादे पोत्रे ने लुटेरों का बिना डरे डट कर किया मुकाबला – गढ़शंकर नंगल रोड़ पर रियात मैगा मार्ट में तेजधार हथियार से दूकानदार पर किया हमला : सात हजार की नकदी लूट कर फरार

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड पर गांव डल्लेवाल में रियात मैगा मार्ट में  देर शाम बेख़ौफ़ युवक तेजधार हथियार लेकर घुसे और सात हजार रुपए लुटे और दूकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर...
Translate »
error: Content is protected !!