रेणुका जी बांध का निर्माण कार्य शीघ्र होगा आरम्भ: मुख्यमंत्री सुक्खू

by

सिरमौर :  अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ददाहू में भगवान परशुराम की पालकी को कंधा देकर शोभायात्रा की अगुवाई की।
इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और त्यौहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। इस प्रकार के आयोजन स्थानीय लोगों को अपनी विशिष्ट लोक कला, संगीत, नृत्य और रीति-रिवाजों की अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करते हैं और भावी पीढ़ी प्रदेश की संस्कृति से रू-ब-रू होती है। उन्होंने कहा कि राज्य में मेले और त्यौहार पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होते हैं और देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक इनमें भाग लेते हैं।
इसके उपरान्त, मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष वह अस्वस्थ होने के कारण मेले में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन इस वर्ष पहली बार मेले में आकर उन्हें अत्यधिक प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि मेले और उत्सव हमें धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देते हैं।
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी बांध का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। एफसीए क्लीयरेंस के कारण परियोजना लंबित है, लेकिन सभी बाधाओं को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम और माता श्री रेणुका जी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश में शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का भी शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर लगभग 300 महिलाओं द्वारा महानाटी भी प्रस्तुत की गई।
सांसद सुरेश कश्यप, विधायक अजय सोलंकी, सुखराम चौधरी, रीना कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, पूर्व विधायक किरनेश जंग, कांग्रेस नेता दयाल प्यारी, उपायुक्त सुमित किमटा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन सत्र : सत्तापक्ष का पलटवार -विपक्ष ने भ्रष्टाचार पर घेरी सुक्खू सरकार

एएम नाथ। धर्मशाला , 19 दिसंबर । हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्षी दल भाजपा के लाए गए काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतिशी को चुनाव आयोग का नोटिस : बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान , सोमवार दोपहर 12 बजे तक जवाब देना होगा

नई दिल्ली । सरकार में मंत्री आतिशी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और आतिशी को एक नोटिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14.70 करोड़ से बंगाणा अस्पताल, 3.73 करोड़ से थाना कलां में ओपीडी ब्लॉक बनने से सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य सुविधाएं

गत चार वर्षों में कुटलैहड़ में हुआ स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार ऊना, 21 फरवरीः कुटलैहड़ विस क्षेत्र में गत चार वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ हुआ है। 12 फरवरी को कुटलैहड़...
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला में 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा स्तनपान सप्ताह

शिमला   :  जिला शिमला में 1 से 7 अगस्त, 2023 तक स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इस संदर्भ में उपायुक्त शिमला, आदित्य नेगी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व स्तनपान...
Translate »
error: Content is protected !!