रेलवे ट्रैक पर मिला आप MLA दलबीर के पिता का शव

by

अमृतसर : अमृतसर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बाबा बकाला के सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टौंग के पिता का शव रविवार सुबह रेलवे ट्रेक पर मिला। शव बुटारी और रइया रेलवे स्टेशन के बीच पड़ा मिला। रविवार तड़के करीब 60 वर्षीय एक बुजुर्ग के ट्रेन के नीचे आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की, जिसमें मृतक की पहचान राम सिंह निवासी गांव टौग के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि राम सिंह विधायक दलबीर सिंह टौग के पिता थे।

रेलवे पुलिस के अनुसार, शव की हालत ऐसी थी कि पहचान करना मुश्किल था, हालांकि उनके पहने हुए कपड़ों से उनकी शिनाख्त की गई। विधायक ने अपने एक्स पोस्ट पर पिता के निधन की पुष्टि करते हुए लिखा कि उनका अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी से कंगना रनौत और काँगड़ा से डॉ राजीव भरद्वाज को भाजपा में उतारा लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में

एएम नाथ। शिमला : कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से डॉ. राजीव भारद्वाज एवं मण्डी लोकसभा क्षेत्र से सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब

केजरीवाल ने कहा : मुझे पता चला है कि पंजाब पुलिस ने कल किसी कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा कि मुझे पता चला है कि पंजाब पुलिस...
article-image
पंजाब

आदर्श स्वास्थ्य संस्थान विश्व स्तरीय मशीनों और उपकरणों से होंगे लैस: स्वास्थ्य मंत्री

एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां उच्च स्तरीय क्रय समिति (एचपीपीसी) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों को विश्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तड़पा-तड़पा की पति की हत्या – चावल में ब्लड कैंसर की देती थी दवा मिला कर

कर्नाटक के उडुपी से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 44 वर्षीय बालकृष्ण की तबीयत तीन सप्ताह पहले खराब हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पीलिया हो गया था और...
Translate »
error: Content is protected !!