रेल मंत्री से मिले सांसद मनीष तिवारी; बलाचौर को रेल लिंक से जोड़ने और रोपड़ रेलवे स्टेशन में सुधार की मांग

by

रोपड़: श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करके हल्के में रेलवे से जुड़े सुधारों की मांग की है। जिनमें मुख्य तौर पर बलाचौर को रेल लिंक से जोड़ने व रोपड़ रेलवे स्टेशन में सुधार लाए जाने की मांगें शामिल रहीं।
इस क्रम में, दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद मनीष तिवारी ने शहीद भगत सिंह नगर जिले के सब-डीविजन बलाचौर को लेकर कहा कि आजादी के बाद से अब तक यह क्षेत्र रेल लिंक के जरिए देश के बाकी हिस्से से नहीं जुड़ सका है। जिस पर 3 तरह से काम हो सकता है, पहला – गढ़शंकर से श्री आनंदपुर साहिब तक रेल लिंक स्थापित किया जाए, जिसे लेकर रेलवे पहले ही सर्वे कर चुका है; दूसरा राहों से रोपड़ तक रेल लिंक का निर्माण और तीसरा राहों से समराला तक रेल लिंक का निर्माण, जिसका फिर से सर्वे हो चुका है और शायद ट्रैफिक की समस्या के चलते इसे रोका गया है।
इसी तरह, रोपड़ रेलवे स्टेशन की स्थिति में सुधार किए जाने पर जोर देते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण शहर है। यहां इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी भी स्थित है और देश भर से छात्र इसमें पढ़ने आते हैं। यह आसपास के गांवों के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। लेकिन मौजूदा समय में रोपड़ रेलवे स्टेशन में सिर्फ एक प्लेटफार्म है, जिसके चलते यात्रियों को गाड़ी पर चढ़ने और उतरने में भारी दिक्कत आती है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। यहां कई लंबी दूरी की गाड़ियां रुकने के बावजूद स्टेशन की हालत में सुधार नहीं हुआ है।
उन्होंने रेल मंत्री से कहा कि आपके मंत्रालय ने रेल दुर्घटनाओं को घटाने और यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने पर जोर दिया है। ऐसे में रोपड़ रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्लेटफार्म का निर्माण आवश्यक है।
इसी तरह, सांसद तिवारी ने कुराली रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी और हावड़ा मेल रेलगाड़ी को रोके जाने की मांग भी की है। जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Pain of Families Who Lost

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 7 : Dr. Raj Kumar Chabbewal, Member of Parliament from Hoshiarpur, expressed deep sorrow over the tragic bus accident near Dasuya on Monday morning, in which nine people lost their...
article-image
पंजाब

पंजाब के 300 से ज्यादा डेरों में पुलिस दुआरा सर्च ऑपरेशन : अमृतपाल सिंह व पपलप्रीत की तलाश करो लेकिन हथियार का इस्तेमाल न करें

जालंधर : वारिस पंजाब दे का चीफ अमृतपाल सिंह 14 वें दिन भी पुलिस की ग्रिफ्त से बाहर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल के धार्मिक स्थलों में छुपने का इनपुट मिला है और...
article-image
पंजाब

दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की नम्बरदार परमजीत पम्मा ने समस्त देशवासियों को दी बधाई

गढ़शंकर , 11 नवंबर : गढ़शंकर के नम्बरदार परमजीत पम्मा ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार झूठ पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना IELTS के UK स्टडी वीज़ा के लिए अप्लाई करने का सुनहरा मौका : कंवर अरोड़ा

नवांशहर/ गढ़शंकर : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि बिना IELTS या PTE के UK स्टडी वीज़ा के लिए अप्लाई करने का अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि जिन स्टूडेंट्स...
Translate »
error: Content is protected !!