रॉकेट लॉन्चर से हमला…बब्बर खालसा ने ली गुरदासपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी…..साथियों की शहादत का बदला

by
गुरदासपुर :   पंजाब में आतंकी गतिविधियों को लेकर एक बार फिर से खतरे की घंटी बज चुकी है। गुरदासपुर के कस्बा फतेहगढ़ चड़ियां स्थित थाना किला लाल सिंह से कुछ दूरी पर बीती रात एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह धमाका थाने के सामने से गुजरने वाली नहर के पास हुआ और इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।  मौके पर तुरंत पुलिस बल पहुंचा और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस धमाके को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी
इस धमाके के कुछ ही घंटे बाद खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठन बब्बर खालसा के समर्थकों की तरफ से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर इस हमले की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में दावा किया गया कि यह हमला रॉकेट लॉन्चर से किया गया और इसे खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां ने अंजाम दिया।
पोस्ट में आगे लिखा गया है कि यह हमला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में हुई पुलिस मुठभेड़ का बदला था। जिसमें बब्बर खालसा के कुछ साथियों को मारा गया था. उन्होंने इस हमले को उन साथियों की ‘शहादत का जवाब’ बताया।
पुलिस को दी खुली धमकी
बब्बर खालसा की तरफ से जारी पोस्ट में पुलिस अधिकारियों को भी खुली धमकी दी गई है. उन्होंने लिखा, ‘मुंशी से लेकर जिस भी पुलिस अधिकारी का नाम इस मुठभेड़ में शामिल रहा है, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.’ पोस्ट में कहा गया कि ये हमले तब तक बंद नहीं होंगे जब तक सिख समुदाय के खिलाफ ‘धाकेशाही’ बंद नहीं की जाती।
बढ़ती आतंकी गतिविधियां और खतरे की आशंका
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में पंजाब में पुलिस थानों और चौकियों पर ग्रेनेड हमले हो चुके हैं. बक्शीवाल पुलिस चौकी पर भी ऐसा ही हमला हुआ था, जिसके आरोपियों का एनकाउंटर पीलीभीत में किया गया था. अब गुरदासपुर में हुआ यह धमाका एक बार फिर से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमाके में किस तरह का विस्फोटक या हथियार इस्तेमाल किया गया. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जबकि आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन नाबालिग चोरी के 11 मोटरसिकलों सहित ग्रिफ्तार

गढ़शंकर, 28  अक्तूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 11 बाइक चोरी करने के आरोप में तीन नाबालिगों को ग्रिफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ  खिलाफ 26 अक्टूबर को  मुकदमा दर्ज किय गया था।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इनोवा कार सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी : एक युवक और दो युवतियां घायल , तीनों पंजाब के रहने वाले

मंडी : कुल्लू-मनाली से पंजाब की तरफ जा रही इनोवा कार (पीबी 11 सीए 9494) रविवार सुबह छह बजे अनियंत्रित होकर मंडी शहर के साथ लगती सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी। हादसे...
article-image
पंजाब

83 नशा तस्करों को दबोचा…. नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई

चंडीगढ़ : पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अपने 121वें दिन में पहुंच चुकी है और इसका असर जमीनी स्तर पर दिखने लगा है. शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने...
article-image
पंजाब

Poet Thakur Das Aidil’s

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 7 : The poetry book ‘Dalitnama’ by the late renowned poet Thakur Das Aidil of village Mahimdanwal Kalan was formally released by noted children’s literature author Baljinder Maan at a special ceremony...
Translate »
error: Content is protected !!