रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाउन की विशेष बैठक आयोजित : गवर्नर आगमन पर भव्य समारोह की तैयारी

by

होशियारपुर। रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाउन की एक विशेष बैठक क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अवतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान फरवरी माह में क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामुदायिक सेवा से जुड़े कार्यों पर चर्चा करते हुए उनकी प्रगति और प्रभाव का मूल्यांकन किया गया। सदस्यों ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाना है और क्लब इसी भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।
आगामी परियोजनाओं को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से अगले महीने प्रस्तावित रोटरी गवर्नर के आगमन को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें क्लब की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा तथा भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। आयोजन की तैयारियों के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने पर भी सहमति बनी।इसके अतिरिक्त, शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव बैंस खुर्द स्थित सरकारी एलिमेंट्री स्कूल को कंप्यूटर प्रिंटर उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। सदस्यों ने कहा कि डिजिटल युग में सरकारी स्कूलों को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।बैठक में पूर्व अध्यक्ष मनोज ओहरी, डीपी कथूरिया, जसवंत सिंह भोगल, राकेश कपूर, रजनीश कुमार गुलियानी, संदीप शर्मा, अशोक कुमार, कुलजीत सिंह सैनी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।बैठक के अंत में अध्यक्ष अवतार सिंह ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

6 वर्षीय बच्चे की मौत : 9 घंटे बाद 100 फ़ीट बोरवेल से बाहर निकाला लेकिन अस्प्ताल में उपचार दौरान रितिक मौत: कुत्ते से डरते 6 वर्षीय रितिक बोरवेल में गिरा

गढ़दीवाला – गढ़दीवाला के नजदीक गांव बेरहमपुर में 6 वर्षीय बच्चा रितिक बोरवेल में गिरा। एनआरडीएफ ने रितिक को 9 घंटे बाद बाहर निकाला लेकिम असपताल में इलाज दौरान बच्चे रोतिक की मौत हो...
article-image
पंजाब

कंप्यूटर अध्यापक 7 की संगरूर रैली में होंगे शामिल

छठा वेतन आयोग व सीएसआर नियम लागू न करने खिलाफ रोष- गढ़शंकर, 5 जनवरी : कम्प्यूटर शिक्षक संघ ब्लाक गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज ब्लाक अध्यक्ष विशाल शर्मा की अध्यक्षता में गांधी पार्क...
article-image
पंजाब

बेटी का हाथ-पैर बांधा, फिर जिंदा नहर में फेंक दिया; अफेयर के शक में पिता बना हैवान

फिरोजपुर : फिरोजपुर शहर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के हाथ बांधकर नहर में फेंक दिया. इतना ही नहीं आरोपी पिता ने बेटी को नहर में फेंकने के बाद उसका वीडियो भी बनाया....
article-image
पंजाब

सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर में वर्ल्ड नो तंबाकू  डे मनाया गया 

गढ़शंकर, 31 मई: विश्व धूम्रपान रोकथाम दिवस (वर्ल्ड नो तंबाकू डे) के उपलक्ष में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका मुख्य लक्ष्य लोगों में तंबाकू के नुकसानों के बारे...
Translate »
error: Content is protected !!