रोहित ठाकुर ने कुड्डू पंचायत में आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा

by

रोहित ठाकुर ने कुड्डू पंचायत में आपदा से हुए नुकसान का लिया जायज

***कुड्डू-सराजी मार्ग और शिलोल सड़क को कर दिया गया है बहाल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज अपने विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई के उप मण्डल जुब्बल की सीमावर्ती पंचायत कुड्डू में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने पिछले दिनों हुई भारी बरसात के कारण आई बाढ़ एवं भूस्खलन से हुए नुकसान का जायज़ा लिया। गौरतलब है कि उप मण्डल जुब्बल के अंतर्गत कुड्डू पंचायत में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। हालांकि इस क्षेत्र की मुख्य सड़क कुड्डू-सराजी मार्ग को आज बहाल कर दिया गया है।
रोहित ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष बरसात के मौसम के दौरान हिमाचल में अभूतपूर्व क्षति हुई है और उनका विधानसभा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। बाढ़ और भुस्खलन के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। ऊपरी शिमला के दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग-705 (ठियोग-हाटकोटी मार्ग) और राष्ट्रीय राजमार्ग-707(हाटकोटी-पावंटा साहिब मार्ग) अलग-अलग स्थानो पर क्षतिग्रस्त हुए हैं, किन्तु लोक निर्माण और पुलिस विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की क्रियाशीलता और सजगता के चलते इन दोनों राजमार्गो पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। इस अपादा के दौरान जुब्बल मण्डल के अंतर्गत सड़कों को 57 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। हालांकि सेब सीज़न के मद्देनज़र सभी सम्पर्क मार्गो को बहाल किया जा चुका है। साथ ही खनाशनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीमावर्ती शिलोल सड़क को भी बहाल कर दिया गया है जिससे कि बागवानों को अपना सेब समय पर मंडी तक पहुँचाने में सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त जुब्बल और सरस्वती नगर के अंतर्गत 8 घर पूर्ण रूप से और 103 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रभावितों को सरकार द्वारा नियमानुसार राहत प्रदान की जा रही है।

***सेब को मंडियों तक पहुँचाना प्रमुख प्राथमिकता
शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस परिस्थिति में उनकी प्राथमिकता बागवानों की सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाना है क्योंकि सेब ही यहाँ के लोगों आजीविका का मुख्य स्त्रोत है। उन्होंने बताया कि वह सभी अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में है और मुख्य मार्ग के साथ-साथ सभी सम्पर्क मार्गो को भी बहाल किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त बाकी सड़कों को भी दिन रात खोलने का कार्य किया जा रहा है।

***सेब खरीद केंद्रों पर ख़रीदा जा रहा सेब
प्रदेश सरकार द्वारा “मंडी माध्यस्ता योजना” के अंतर्गत जुब्बल के 28 केंद्रों में सक्रिय रूप से सेब ख़रीदा जा रहा है और अब तक 11000 मिट्रिक टन सेब ख़रीदा जा चुका है। बिजली और पेयजल सुविधाओं के विषय पर चर्चा करते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि भारी बरसात के कारण विद्युत और जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं को भी क्षति पहुंची है। वर्तमान में बिजली की सप्लाई को बहाल कर दिया गया है और पेयजल की योजनाओं को भी आस्थाई तौर पर बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। सभी विभागों के कर्मचारी तत्परता से कार्य कर रहें हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने सोलंग, पंन्द्राणु, झलटा और गिलटाड़ी पंचायतों से आये ग्रामीणों से भी संवाद स्थापित किया।

इस अवसर पर उपमंडल दण्डाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी, डीएसपी रोहड़ू, बीडीओ जुब्बल, नाइब तहसीलदार सरस्वती नगर के अतिरिक्त सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।
-०-
@followers

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वॉटर स्पोर्ट्स एंड अलाइड ऐक्टिविटीज़ सोसायटी जिले कांगड़ा में बनेगी  : वॉटर स्पोर्ट्स ऐक्टिविटीज़ का मिलकर संचालन करेंगे प्रशासन और स्थानीय लोग

धर्मशाला, 5 अगस्त। जिला कांगड़ा में वॉटर स्पोर्ट्स तथा उससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा उनके संचालन को लेकर प्रशासन द्वारा एक सोसायटी गठित की जा रही है। ‘डिस्ट्रिक्ट वॉटर स्पोर्ट्स एंड अलाइड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6,297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती : हिमाचल में चौदह कंपनियों के माध्यम से होगी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में 14 निजी कंपनियों के माध्यम से 6,297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती होगी। राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ने शिक्षा खंड आधार पर भर्तियां करने के लिए कंपनियों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा व्यक्तित्व विकास एवं समाज की बेहतरी के लिए आवश्यक – विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण मंत्री ने गेयटी थियेटर में दयानंद पब्लिक पाठशाला द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत मेधावी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर किया सम्मानित एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैंन्टर ऑफ एक्सीलेंस, सिद्धपुर में 11 से 15 नवम्बर तक चला 5 दिवसीय सामान्य बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

एएम नाथ। धर्मपुर, 15 नवम्बर :  सैन्टर ऑफ एक्सीलेंस, सिद्धपुर में 11 से 15 नवम्बर तक आयोजित 5 दिवसीय सामान्य बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम आज शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में संयुक्त निदेशक...
Translate »
error: Content is protected !!