लड़कियों की संख्यां लगातार कम होने से चिंतित गांव झोनोवाल के गांववासियों ने गांव की दस वर्ष से कम आयू की 60 लड़कियों का किया सम्मान

by

गढ़शंकर। लड़कियों की संख्यां लगातार कम होने से चिंतित गांव झोनोवाल के गांववासियों ने सरकारी प्राइमरी स्कूल, झोनोवाल में आयोजित गणतंत्र दिवस सबंधी रखे एक समागम में दस वर्ष से कम आयू की 60 लड़कियों का स्कूल किटें देकर सम्मान किया गया। इस दौरान इस समय एकत्र गांववासियों व स्कूली छात्राओं के लड्डू भी वितरित किए गए।
समागम को सबोंधित करते हुए सेवानिवृत लेक्चरार पवन शर्मा ने लड़कियों की कम होती संख्यां पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इससे समाजिक असुंतलन पैदा हो रहा है। आज का समय में लड़कों के विवाह के लिए लड़कियाँ नहीं मिल रही तो पंजाब के बहुत युवकों को दूर दराज के प्रदेशों में लड़को के विवाह करने पड़ रहे है। जिससे साफ है कि पंजाब ले लड़कोसे  लड़कियों की संख्यां काफी घट है। उन्हीनों कहा कि हमें बच्चियों को उच्च शिक्षा देने के साथ साथ उन्हें सम्मान देना चाहिए। उन्हीनों कहा कि आज हर क्षेत्र में लड़कियां उच्चपदों पर विरजमान है और आपने परिवारों की देखभाल करने में अहम भूमिका अदा कर रही। उन्हीनों इस समय गणतंत्र दिवस के बारे में भी विस्थार से जनकारी दी। आल इंडिया जट्ट महासभा, पंजाब के जनरल सेक्रेटरी अजायब सिंह बोपाराय ने कहा कि हमारे गांव झोनोवाल में गत 10 वर्षों में 55 लड़कियों ने जन्म लिया। वर्ष 2025 में सिर्फ तीन लड़कियों ने , 2024 में सिर्फ एक लड़की, 2023 में तीन लड़कियों, 2022 में पांच लड़कियों और 2021 में भी तीन लड़कियों ने जन्म लिया। यह हमारे गांव के लिए और समाज के लिए चिंताजनक विषय है। इस तरह अगर लड़कियों की संख्या लड़कों से लगातार कम होती रही तो यह यह समाज के लिए खतरनाक साबित होगा। इस तरह आने वाले समय में कंजक पूजन के लिए भी लड़कियों को ढूढ़ना पड़ेगा और परिवारों का सतुलन भी बिगड़ेगा। उन्हीनों गांववासियों से इस और ध्यान देने का आग्रह किया। उन्हीनों कहा कि आज 10 वर्ष तक की लड़कियों का सम्मान करने का मुख्य कारण समाज को लिंग अनुपात में आ रहे ज्यादा फर्क के प्रति जागरूक करना है। इस सम्मान समागम में राकेश कुमार प्रजापति का भी अहम  योगदान रहा।  जिनका हम आभार प्रकट करते है।  इस दौरान स्कूल के हेडमास्टर नरेश धीमान , अध्यापक जसवीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य कमल कटारिया, पंचायत समिति सदस्य सरवन किसाना ,सरपंच बलविंदर सिंह बोपाराय, सरपंच परमजीत सिंह गड़ीमानसेवाल, पूर्व सरपंच राजविंदर सिंह राजा, नंबरदार बलवीर सिंह मेघा, बिंदु भूंबलां पिपलीवाल, पलदीप दीपा बोपाराय ,जगदीप सिंह बोपाराय, गुरमेल सिंह, कश्मीर सिंह, पंच गुरदीप सिंह, मोंटू झोनवाल, अमरजीत सिंह,  लाटी बोपाराय ,गुलजार सिंह, सुखदेव सिंह, ओम प्रकाश, कुलदीप सिंह बोपाराय आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनआरआईज ने प्राइमरी स्कूल बघोरा में वाटर कूलर लगाया

माहिलपुर – माहिलपुर के बघोरा गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए स्वच्छ व शीतल जल मुहैया कराने के लिए विदेश रहते एनआरआईज ने पच्चीस हजार रुपये खर्च कर वाटर कूलर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्री पद के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी गहलोत ने दिया इस्तीफा इस्तीफा : शीशमहल’ और यमुना का किया जिक्र, कहा- और कोई नहीं बचा था विकल्प

दिल्ली की राजनीति में बड़ी खलबली मच गई है. आम आदमी पार्टी की  सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने आप से रिजाइन करते...
पंजाब

डल्लेवाल सब स्टेशन के अंर्तगत पड़ते फीडरों में बिजली आज दस से दो वजे तक बंद रहेगी

Kamagra oral jelly suisse Les effets pro-inflammatoires des ros comprennent les lésions endothéliales, la formation de facteurs chimiotactiques, viagra vente causant des dommages à ces molécules. Excrétion de la radioactivité exprimée tolérée dans circulation...
article-image
पंजाब

ED के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह ने ज्वाइन की ‘वारिस पंजाब दे’, नशा और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों भी पार्टी में शामिल; मजीठिया और भोला ड्रग रैकेट समेत कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच से जुड़े रहे हैं निरंजन सिंह जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन...
Translate »
error: Content is protected !!