लायन्स क्लब धर्मशाला में प्रशिक्षुओं लड़कियों को किया टीबी के प्रति जागरूक

by
सभी से किया टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान
एएम नाथ। धर्मशाला, 8 जनवरी। टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जिले में कर रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी व टीबी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि आज बुधवार को धर्मशाला के लायन्य क्लब में विभाग द्वारा संस्थान के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सौ से अधिक लड़कियों को टीबी के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि लायन्स क्लब के हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में टीबी रोग के कारण तथा निवारण पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों को इसे जुड़ी हर जानकारी से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम भारत सरकार का कार्यक्रम है और पूरे भारत मे इसे चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ सूद ने सभी को टीबी मुक्त भारत अभियान की सभी को शपथ भी दिलाई।
डॉ. सूद ने बताया कि कार्यक्रम में 7 दिसम्बर से शुरू हुए 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की गई। उन्होंने बताया कि टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। टीबी रोग के बारे में सही समय पर परीक्षण और नियमित दवाई लेने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए सभी से जन सहयोग की अपील की तथा टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जागरुकता अभियान को मजबूती से चलाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि लायन्स क्लब धर्मशाला इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग ले रहा है और उनका योगदान सराहनीय है।
इस अवसर पर लायन्स क्लब के अध्यक्ष आर.पी चोपड़ा ने बताया कि क्लब टीबी के साथ जी रहे चौदह रोगियों को पोषण किटें उपलब्ध करवाने जा रहा है। जिसमें संस्था द्वारा सात पोषण किटें भेंट कर दी गई हैं। इसी कड़ी में छह महीने तक निक्षय मित्र बनकर टीबी के साथ जी रहे रोगियों को लायन्स क्लब धर्मशाला के सदस्य डाईट देंगे। उन्होंने लायन्स क्लब द्वारा भविष्य में भी टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही।
इस मौके पर लायन्स क्लब से अध्यक्ष आर पी चोपड़ा, प्रदीप चौधरी, एस.एस बैंस, सचिव कुलदीप बंटा, डॉ. के.एस अत्री और परजेश मल्ही, टीबी हेल्थ विजिटर सुबेश कुमार व टीबी सुपरवाइजर ऋषि कुमार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

20वें विशाल एवं ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेला संतोषगढ़ में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान

रोहित जसवाल। ऊना, 21 जनवरी. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास जी किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं थे, बल्कि उनकी शिक्षाएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल अवॉर्ड प्राप्त मीना चंदेल के ग्रीन हाउस का मंत्री राजेश धर्माणी ने किया

ग्राम पंचायत हीरापुर के गांव कसेह में पुष्प उत्पादन में नेशनल अवॉर्ड प्राप्त मीना चंदेल के ग्रीन हाउस का निरीक्षण तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राजेश धर्माणी द्वारा किया गया। धर्मानी ने मीना चंदेल को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने श्री ज्वालामुखी मंदिर में की पूजा अर्चना : राज्य के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्टिविटी सुविधा से जोड़ा जाएगाः अग्निहोत्री  उपमुख्यमंत्री ने ज्वालाजी मंदिर में नवाया शीश

राकेश शर्मा । ज्वालामुखी : राज्य के शक्तिपीठ हर वर्ष लाखों श्रद्वालुओं को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है।  जिससे भक्तों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ,कांग्रेस पार्टी की नई वर्किंग कमेटी में शामिल : मनीष तिवारी को भी स्थायी मेहमानों की लिस्ट में दी जगह

नई दिल्ली :  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का गठन कर दिया है,  कांग्रेस पार्टी की नई वर्किंग कमेटी में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!