लाहौल में दो नई ग्राम सभाओं का गठन, परिसीमन प्रक्रिया शुरू : DC किरण भड़ाना

by
केलांग, 19 मार्च :  लाहौल-स्पीति जिला में ग्राम पंचायत क्षेत्रों के पुनर्गठन के तहत दो नई ग्राम सभाओं का गठन किया गया है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि विकास खंड लाहौल की ग्राम पंचायत खंगसर के ग्राम सभा क्षेत्र का विभाजन कर ग्राम सभा शूलिंग का गठन किया गया है, जबकि ग्राम पंचायत तांदी और वारपा के क्षेत्रों के पुनर्गठन से ग्राम सभा मालंग अस्तित्व में आई है।
उन्होंने बताया कि इस पुनर्गठन के बाद प्रभावित ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति तथा जिला परिषद वार्डों का परिसीमन किया जाना आवश्यक है, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बीडीओ को सौंपी जिम्मेदारी
उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के तहत खंड विकास अधिकारी, विकास खंड लाहौल को संबंधित ग्राम पंचायतों—खंगसर, शूलिंग, तांदी, वारपा व मालंग—तथा पंचायत समिति लाहौल के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन तैयार करने और उसे सार्वजनिक करने के लिए प्राधिकृत किया गया है।
20 मार्च तक अंतिम प्रकाशन
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि परिसीमन से संबंधित प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन 20 मार्च 2026 तक या उससे पहले सुनिश्चित किया जाए, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग ऊना ने कोरोना वायरस को लेकर जारी की एडवाइजरी

 रोहित जसवाल।  ऊना, 26 मई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने जिला ऊना में कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के 9 विधायकों ने नोटिस का उत्तर दिया : भाजपा के 9 विधायकों को अवमानना का नोटिस विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी द्वारा दिया गया था

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सदन की अवमानना और आसन का अपमान करने के मामले में सोमवार को भाजपा के 9 विधायकों ने नोटिस का उत्तर दिया। आज दोपहर बाद सभी भाजपा विधायकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज के सुधार व विकास के लिए शिक्षा एक सशक्त माध्यम : कुलदीप सिंह पठानिया

चुवाड़ी से चंबा के बीच लगभग 7 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता राइजिंग स्टार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के वार्षिक समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने नवाजे मेधावी एएम नाथ।...
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल में चयन हेतु 12 तक करें आवेदन-बीडीओ

पट्टा मेहलोग, 5 मार्च (तारा) : प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग ने बी पी एल परिवार के चयन हेतु अब दुबारा नए संशोधित आदेश जारी किए है। इस संदर्भ में बीडीओ पट्टा महलोग कुलदीप सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!