लूटे हुए सोने के गहनों , मोबाइल और मोटरसाइकिल सहित सहित 1 गिरफ्तार  

by
गढ़शंकर, 3 अप्रैल : एसएसपी सुरिंद्र लांबा व सरबजीत सिंह बाहिया की निगरानी में असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम तहत डीएसपी परमिंदर सिंह की अगुआई में एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह की देखरेख में एएसआई रवीश कुमार थाना गढ़शंकर की टीम ने
एक व्यक्ति को छीने हुए मोटरसाइकिल तथा मोटरसाइकिल सवार से लूटे मोबाइल फोन व चांदी की चेन और ब्रेसलेट सहित गिरफ्तार किया है। पीड़ित सतनाम सिंह पुत्र मंगत सिंह निवासी रोड़ थाना मेहरवान लुधियाना ने शिकायत की थी कि वह आनंदपुर साहिब माथा देखने के लिए अपने काले रंग के सप्लैंडर मोटरसाइकिल नंबर पीबी-10- डीजे-5947 पर जा रहा था। उसको गढ़शंकर में अंधेरा हो गया। उसने एक व्यक्ति से रात रहने का ठिकाना पूछा तो उस व्यक्ति ने बंगा मार्ग पर नहर की ओर ले जाकर उसकी मारपीट कर उसका मोटरसाइकिल, चांदी की चैनी और ब्रेसलेट, 7000 की नकदी तथा सैमसंग का टच मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने शिकायत पर कार्यवाही करते सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोषी को ट्रेस करके कथित दोषी सागर मोहम्मद पुत्र बूटा खान निवासी वार्ड नंबर 2 संतोख नगर गढ़शंकर को गिरफ्तार कर उससे छीना हुआ मोटरसाइकिल, चांदी की चेन तथा ब्रेसलेट और मोबाइल फोन बरामद कर मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नौजवानों और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण दें बैंक: DC कोमल मित्तल

लीड बैंक द्वारा बैंकों की कारगुजारी की समीक्षा बैठक होशियारपुर, 11 दिसंबर :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज यहां ज़िले के लीड बैंक, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ज़िले के बैंकों के प्रदर्शन की...
article-image
पंजाब

13वा दोआबा फुटबाल कप संपन्न : ओलंपियन जरनैल सिंह क्लब ने रेल कोच फेक्ट्री को 2-0 से, ग्रामीण वर्ग में गोहगड़ो ने लंगेरी को व फुटबाल अकेडमी पालदी ने दोआबा क्लब खेड़ा को हराकर जीते मुकाबले

गढ़शंकर – 13वा दोआबा फुटबाल कप टूर्नामेंट दोआबा सपोर्टिंग क्लब खेड़ा माहिलपुर द्वारा कराए जा रहे करतार सिंह बैंस यादगारी स्टेडियम में धूमधाम से संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री सोहन सिंह...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने आम का पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन : प्रत्येक मनुष्य को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाना चाहिए – जय कृष्ण सिंह रौड़ी 

पौधे लगाकर जन्मदिन मनाने से पंजाब में सालाना 3.5 करोड़ पेड़ लगेंगे गढ़शंकर, 13 जनवरी:   र गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक एवं विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी...
article-image
पंजाब

20,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ब्यूरो ने नायब तहसीलदार के रीडर-कम-रजिस्ट्री क्लर्क को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को 20,000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में नायब तहसीलदार, बाबा बकाला के रजिस्ट्री क्लर्क-कम-रीडर के रूप में तैनात गुरबख्श सिंह को रंगे हाथों...
Translate »
error: Content is protected !!