लोअर कुटलैहड़ में एक साल पांच काम कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकासात्क कार्यों पर खर्च हुए 7.50 करोड़ रूपये – वीरेंद्र कंवर

by
17 करोड़ रूपये टक्का-ऊना-धमांदरी रोड़ स्तरोन्नत पर खर्च किए गए – वीरेंद्र कंवर
ऊना, 12 अप्रैल: टक्का के रामनगर और विशनानगर, संसाला नगर व झलेड़ा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज सम्पर्क से समर्थन यात्रा निकाली। इस सम्पर्क से समर्थन यात्रा में भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। सम्पर्क से समर्थन यात्रा के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
इस अवसर पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गत सवा चार वर्षों में कुटलैहड़ के लोअर क्षेत्र में एक साल पांच काम कार्यक्रम के तहत लगभग 7.50 करोड़ रूपये की राशि विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि टक्का पंचायत में लगभग 1.50 करोड़ रूपये से अधिक की राशि व्यय करके विभिन्न विकासात्क कार्य किए जा रहे हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 17 करोड़ रूपये से टक्का, ऊना व धमांदरी रोड़ को स्तरोन्नत किया गया है। उन्होंने कहा कि टक्का में पुल निर्माण के लिए एक करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं। टक्का पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत 90 तथा झलेड़ा में 55 पीने के पानी के कनैक्शन प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त समूर में चैक डैम का भी निर्माण किया जा रहा है। जिससे आसपास के लोगों को खेती करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि किसानों/बागवानों को एचपी शिवा प्रोजैक्ट के तहत जोड़ा गया है। जिससे किसानों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि टक्का में टयूबवैल का निर्माण भी किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के टयूबवैलों के बिल 30 पैसे प्रति यूनिट निर्धारित किए हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ऊना-टक्का रोड़ से सैणी आबादी वाया शमशानघाट सड़क के साथ-साथ इस रोड़ पर पुल निर्मित करने के लिए एक करोड़ रूपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि झलेड़ा में लगभग 1.15 करोड़ रूपये से पीने के पानी की स्कीम बनाई जा रही है। जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर योजना आरंभ की है। जिसके तहत पांच लाख रूपये तक निःशुल्क ईलाज का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के अनेकों लोग इस योजना से लाभान्वित हुए हैं।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने टक्का के वार्ड 3 जट्टा मोहल्ला गली के लिए 3 लाख रूपये तथा गुरूद्वारा साहिब के लिए भी 3 लाख रूपये स्वीकृत किए।
इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रावमापा टक्का में बन रहे साईंस लैब का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को समय रहते कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त वीरेंद्र कंवर ने टक्का में मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना के तहत मिट्टी के दीये, गोलक, स्टैंडिंग दीये व अन्य प्रकार की वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण ले रही स्वयं सहायता समूह का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष तरसेम लाल, टक्का प्रधान स्वर्णदास, एसडीओ आईपीएच राजेश शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी केके शर्मा, मास्टर सतीश शर्मा, बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार, रवि शंकर, उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मटवाड़ गांव के बेसहारा बच्चों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) से संबंधित मुद्दों पर समीक्षा बैठक आयोजित, उपायुक्त ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपमंडल सलूणी में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जितना शानदार विजयी जुलूस, उतना ही खर्चा नेताओं के खाते में : विजयी जुलूस में ढोल नगाड़ों, मिठाई व मालाओं के चुनावी खर्च में जुड़ेंगे पैसे

हिमाचल प्रदेश। विजयी जुलूस में बजने वाले ढोल, नगाड़े और बैंड तक का खर्चा नेताओं की जेब से निकलेगा। जलेबी, लड्डू और अन्य मिठाई बांटी तो उसका खर्च भी नेताओं के खाते में जुड़ेगा।...
हिमाचल प्रदेश

मैड़ी मेला को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की कोविड-19 संबंधित एसओपी

ऊना, 26 फरवरी: डेरा बाबा बड़भाग सिंह में 21 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले मेला के दौरान मेला क्षेत्र में एक दिन से अधिक दिनांे तक ठहरने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9 सीटों पर बागियों की वजह से हार हुई : चुनाव में भीतरघात किया है ऐसे लोगों को पार्टी में दोबारा से नहीं लिया जाएगा : सुरेश कश्यप

ऊना : विधानसभा चुनावों के दौरान जिन्हें भाजपा से बाहर निकाला गया है, जिन्होंने चुनाव में भीतरघात किया है ऐसे लोगों को पार्टी में दोबारा से नहीं लिया जाएगा है। यह शब्द भाजपा प्रदेशाध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!