लोगों की सेहत की रक्षा करने वाले सरकारी अस्पतालों में कोरोना से बचाव के लिए लगाई गई सेनेटाइजर मशीनें खाली

by
गढ़शंकर – एक तरफ जहां कोरोना से बचाव के लिए सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है और इससे लोगों को बचाने के लिए रात का कर्फ्यू राज्य में घोषित किया गया है। वहीं दूसरी ओर इस बीमारी से बचने के लिए सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं इन दिशा निर्देश के उल्लंघन करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उनका कोविड टेस्ट करने व एक हजार रुपए जुर्माना तक बसूला जा रहा है लेकिन सरकार के सरकारी अदारे ही सरकार द्वारा घोषित निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हो तो लोगों में उनके प्रति रोष व्यक्त कर रहे हैं। गढ़शंकर के सरकारी अस्पताल में ही कोविड19 के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसका उदाहरण सिविल अस्पताल है जहां ओपीडी में आने-जाने वाले लोगों से कोरोना के प्रसार को रोकने के लिये लगायी गयी तीन मशीन तो लगी हुई है लेकिन इन तीनो में सेनेटाइजर काफी समय पहले खत्म हो चुका है। वर्तमान में यह मशीन नकारा होकर मात्र शोपीस बन कर दीवार पर लटक रही है। माहिलपुर सिविल अस्पताल व गढ़शंकर सिविल अस्पताल का दौरा किया तो देखा कि माहिलपुर सिविल अस्पताल में लगी सेनेटाइजर की मशीन खराब होने के कारण दीवार से उतार ली गई है और जबकि सिविल अस्पताल गढ़शंकर में लगी तीन मशीनें खाली थी। इस संबंध में एसएमओ डॉ चरनजीत पाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही इसमें सेनेटाइजर डलवा दिया जायेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Pathankot Police solve the Bomb

Pathankot/Daljeet Ajnoha/July 21 :  In the early morning today, information was received that an abandoned Innova vehicle (HP 38 C 7219) was *vandalized* at Daki Road, Balaji Nagar, Pathankot. The suspects also scattered handwritten...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DC व SSP की मौजूदगी में चब्बेवाल में फ्लैग मार्च :  कुल 159432 वोटर, 83704 पुरुष, 75724 महिलाएं और 4 ट्रांसजैंडर वोटर- 20 नवंबर को मतदान वाले दिन जिले में रहेगी छुट्टी

होशियारपुर, 18 नवंबरः डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 044 चब्बेवाल के उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओऱ से जरुरी तैयारियां व प्रबंध मुकम्मल किए जा...
article-image
पंजाब

सैकड़ों पंजीकृत और आउटसोर्स श्रमिकों ने वेतन भुगतान ना किए जाने पर की रोष रैली और प्रदर्शन

गढ़शंकर :आज सैकड़ों श्रमिकों ने विभिन्न योजनाओं में कार्यरत पंजीकृत और आउटसोर्स श्रमिकों के नवंबर महीने के वेतन का भुगतान न होने के विरोध में गढ़शंकर स्थित कार्यकारी इंजीनियर जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंडल...
Translate »
error: Content is protected !!