वन विभाग से संबंधित कार्य प्रगति बारे समीक्षा बैठक आयोजित : राजीव गांधी वन संवर्धन योजना तथा मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना बारे की गई विस्तृत चर्चा

by

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा स्थित मुख्य अरण्यपाल वन वृत चंबा के वैठक कक्ष में वन विभाग से संबंधित कार्य प्रगति बारे एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उप मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के अतिरिक्त जिला चंबा में वन विभाग के दायित्वों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की कार्यप्रगति बारे विस्तृत चर्चा की गई।

इसके अलावा जिला चंबा में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य निष्पादन के दौरान आ रही कठिनाइयों व उनके समाधान के संबंध में भी अहम चर्चा की गई।
इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई राजीव गांधी वन संवर्धन योजना राज्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्व रोजगार के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए लोगों को इस बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें व इसे अपनाने के लिए प्रेरित करें।


बैठक में सर्वप्रथम वन विभाग के मुख्य अरनयपाल अभिलाष दामोदरन ने उप मुख्य सचेतक का स्वागत किया व हिमाचली परंपरा के अनुरूप उन्हें सम्मानित किया। अभिलाष दामोदरन ने पीपीटी के माध्यम से केवल सिंह पठानियों को राजीव गांधी वन संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री वन विकास योजना के अलावा वन विभाग से संबंधित अन्य योजनाओं की कार्य प्रगति बारे विस्तार से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि 6522 वर्ग किलोमीटर में फैले जिला चंबा में पांच वन मंडल है जिनमें 17 रेंजेस 56 ब्लॉक तथा 188 बीटस शामिल हैं।
वन विभाग के मुख्य अरनयपाल ने बताया कि जिला चंबा में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के अंतर्गत 3 करोड़ 4 लाख 80 हजार पर खर्च किए जा रहे हैं तथा 224 हेक्टयर भूमि पर पौधारोपण किया जा रहा है इसमें से वन मंडल डलहौजी में 53 हेक्टेयर भूमि पर 63 लाख 60 हजार रुपए, वन मंडल भरमौर में 34 हेक्टेयर वन भूमि पर 40 लाख 80 हजार रुपए, वन मंडल चुराहा में 83 हेक्टेयर भूमि पर 99 लाख 60 हजार रुपए, वन मंडल चंबा में 80 हेक्टेयर भूमि पर 96 लाख रुपए, तथा वन मंडल पांगी में चार हेक्टेयर भूमि पर चार लाख 80 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला चंबा में 45 महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह, 12 ग्रामीण वन प्रबंधन समितियां तथा 16 युवक मंडल वन विभाग के सहयोग से विभिन्न योजनाओं में कार्य कर रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना, वनों में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम, वन संपदा तथा वन्यजीवों की तस्करी की रोकथाम के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई।


अभिलाष दामोदरन ने केवल सिंह पठानिया को अवगत करवाया कि जिला चंबा में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं इसमें न केवल जन सहयोग लिया जा रहा है बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप गत वर्ष वन भूमि पर हुई 281 आगजनी की घटनाओं की तुलना में इस वर्ष जिला में केवल 26 आगजनी की घटनाएं हुई है। इसके अलावा कैच द यंग तथा सैलिक्स फॉर सॉइल जैसे महत्वपूर्ण अभियान चलाए जा रहे हैं सैलिक्स फॉर सॉइल अभियान के तहत जिला में अब तक 45 हजार सैलिक्स (बदाह) के डंडे रोपित किए गए हैं। जिनमें से अधिकतर अंकुरित होकर पौधों का रूप धारण कर चुके हैं।
इस इससे पूर्व विश्राम गृह चंबा पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया का जिला प्रशासन तथा वन विभाग के अधिकारियों ने स्वागत किया गया तथा नगर परिषद चंबा की ओर से वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने उप मुख्य सचेतक व उनकी धर्मपत्नी को विधिवत सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम प्रियांशु खाती, वन विभाग के मुख्य अरनयपाल अभिलाष दामोदरन, डीएफओ कृतज्ञ कुमार, डीएफओ चुराह सुशील कुमार, डीएफओ वाइल्डलाइफ कुलदीप जमवाल, लोनिवि के अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार, नगरपरिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन :- 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

22 लाख रिश्वत वसूली, 8 लाख था बकाया : एक नशा तस्कर छोड़ा – सस्पेंड एसआई सहित 5 पुलिस कर्मचारियों निलंबित

  पानीपत :  हरियाणा प्रदेश के जिला पानीपत एसपी ने नशा तस्करों से पुलिस द्वारा सौदेबाजी को लेकर कड़ा एक्शन लिया है।। पानीपत में पहले से ही सस्पेंड सीआईए टू के तत्कालीन प्रभारी एसआई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बठिंडा हत्याकांड में नया मोड़ : गोली लगने से पहले दोनों में हुई थी लड़ाई- एक ही स्कूल में पढ़ चुके हैं मृतक युवक-युवती

बठिंडा : बीती शनिवार को शहर के परसराम नगर गली नंबर 29 निवासी कशिश नामक युवती की गोली मारकर बाद में खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने के मामले में थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों में देरी क्यों : हिमाचल की चर्चित एचएएस अफसर ओशीन को नोटिस

मंडी. हिमाचल प्रदेश की चर्चित एचएएस अधिकारी ओशीन शर्मा को नोटिस मिला है. सोशल मीडिया  पर हीरो की भूमिका निभाने वाली एचएएस अधिकारी ओशीन शेर्मा अपनी ड्यूटी के मामले में जीरो साबित हुई हैं.   यही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जो आज पूछते हैं सरकार कैसे बनेगी, वही पूछते थे राज्य सभा कैसे जीतेंगे : जयराम ठाकुर

नालागढ़ के विकास के लिए हमेशा जूझते रहते हैं केएल ठाकुर डेढ़ साल से प्रदेश विकास के बजाय घोटालों पर केंद्रित रही सुक्खु सरकार एएम नाथ। सोलन/ नालागढ़ : भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के...
Translate »
error: Content is protected !!