वाहनों के कटे चालान न भरने की स्थिति में वाहन होंगे ब्लैकलिस्टेड: आरटीओ रविंदर सिंह गिल

by

होशियारपुर, 27 मार्च l रीजनल ट्रांसलपोर्ट अधिकारी(आर.टी.ओ) रविंदर सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए जाते हैं। यदि सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स, 1989 के नियम 167 के तहत 90 दिनों के भीतर चालान का भुगतान नहीं किया जाता, तो संबंधित वाहन को विभाग द्वारा ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि वाहन के ब्लैकलिस्ट होने की स्थिति में संबंधित वाहन मालिक किसी भी प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे, जैसे कि बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, रजिस्ट्रेशन, ट्रांसफर, लोन आदि।

आर.टी.ओ ने आम जनता से अपील की कि वे समय पर अपने चालान की बकाया राशि आर.टी.ओ. कार्यालय, होशियारपुर में जमा करवाएं। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर चालान जमा नहीं किया जाता, तो संबंधित वाहन को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मल्टीपर्पज स्वास्थ्य कर्मचारी संघ 24 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करेंगे : अमनदीप सिंह बैंस

गढ़शंकर, 19 फरवरी  : मल्टीपर्पज स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष कुलबीर सिंह मोगा और प्रदेश महासचिव जसविंदर सिंह के नेतृत्व में अपने हकों के लिए 24 फरवरी को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पैरोल पर आए जसवंत को गोलियों से भूना था – जसवंत गिल की रैकी करने वाला हरजीत सिंह उर्फ जीता गिरफ्तार

ग्वालियर। आतंकी अर्श डल्ला के इशारे पर डबरा में हुए जसवंत हत्याकांड में रैकी करने वाले दस हजार के इनामी हरजीत सिंह उर्फ जीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जीता शिवपुरी के...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में ‘जंग या अमन’ विषय पर कविता लेखन का मुकाबला करवाया

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में भाषाएं विभाग के तत्वावधान में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय कविता दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाषाएं विभाग के प्रभारी प्रोफैसर...
article-image
पंजाब

War Against Drugs’ (yudh Nasian

Deputy Speaker inspects preparations Marathon to spread message against drugs; participants to run in 5km, 10km, 21km, and 42km categoriesPunjab government appeals for maximum participation Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Mar.18 : The Punjab government is organising...
Translate »
error: Content is protected !!