विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत पंचायत गैहरा, लेच तथा प्युरा में कार्यक्रम आयोजित

by

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत पंचायत गैहरा, लेच तथा प्युरा में
कार्यक्रम आयोजि

एएम नाथ। चम्बा
कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (केवीके) के तत्वावधान में जारी विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत वीरवार को विकासखंड मैहला के अंतर्गत ग्राम पंचायत गैहरा, लेच तथा प्युरा में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केहर सिंह ठाकुर ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उन्नत बीजों के प्रयोग की जानकारी प्रदान करने के साथ फसल उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य और संसाधन प्रबंधन को सुधारने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
इन कार्यक्रमों के दौरान कृषि विभाग की ओर से प्रसार अधिकारी प्रियंका कुमारी ने सरकार की ओर से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।


ग्राम पंचायत गैहरा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डीडीएम नाबार्ड राकेश कुमार ने किसानों को वित्तीय प्रबंधन की जानकारी प्रदान की। उन्होंने सहकारिता सोसाइटियों के माध्यम से किसानों को लाभ लेने से भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य सहकारी बैंक की ओर से राजेश कुमार ने भी किसानों को समितियों के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदान की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पड्डल मैदान मंडी में राज्य स्तरीय जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

एएम नाथ। मण्डी : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शाम पड्डल मैदान में कल आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी प्रबंध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी के विधायकों को निष्कासित कर अपनी सरकार बनाने की कर रही है साज़िश : जयराम ठाकुर

हिमाचल की कांग्रेस सरकार अल्पमत में है, अपनी सरकार बचाने के हथकंडे अपना रहे हैं मुख्यमंत्री , विधायकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या कर रही है सरकार एएम नाथ। शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*मासूम बच्चे और मां की मोहाली में दम घुटने से मौत : ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार*

मोहाली :  मोहाली में बंद कमरे में अंगीठी जालकर सो रहे मां और बेटे की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि पिता को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों में 413 उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत

हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 413 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनकी किस्मत की चाबी 12 नवंबर को होने वाले चुनाव के बाद ईवीएम मशीनों में...
Translate »
error: Content is protected !!