विकास नैय्यर भोला, रहीमपुर सब्जी मंडी के रेहड़ी व फड़ी मार्केट के अध्यक्ष नियुक्त : आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार ने सर्व सम्मति से किया नियुक्त

by

होशियारपुर :   होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर स्थित रहीमपुर सब्जी मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की एक विशेष मीटिंग हुई। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में आढ़ती व रेहड़ी व फड़ी पर सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं को आ रही समस्याओं के बारे में विचार चर्चा की गई। इस दौरान रवि कुमार ने सभी सदस्यों को आश्वासन दिलाया कि वह इस मामले में जल्द ही मंडी बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत करके उनके ध्यान में सभी समस्या लाएंगे ताकि इस लंबे समय से चली आ रही समस्या को निवारण हो सके। रवि कुमार ने मीटिंग में एक अहम फैसला लेते हुए मंडी में लगे वाली रेहड़ी व फड़ी मार्केट की जिम्मेवारी विकास नैय्यर उर्फ भोला को सिरोपाओ डाल कर सौँपते हुए भोला को रेहड़ी व फड़ी मार्केट का अध्यक्ष नियुक्त किया। जिस पर सभी सदस्यों ने सहमती जताई व भोला को अपना समर्थन दिया। रवि कुमार ने कहा कि जल्दी ही भोला से विचार विमर्श के साथ रेहड़ी व फड़ी मार्केट यूनियन की टीम की घोषणा की जाएगी ताकि यूनियन को मजबूती मिल सके और काम सही ढंग से हो सके। इस मौके विकास नैय्यर उर्फ भोला ने रवि कुमार को पूरा आश्वासन दिलाया कि उनको जो जिम्मेदारी सौँपी गई है वह उसे पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभाएँगे। वह रेहड़ी व फड़ी मार्केट में मौजूद सब्जी विक्रेताओं को कोई समस्या नहीँ आने देगेँ व पिछले लंबे समय से आ रही समस्या का निवारण जल्द से जल्द करवाया जाएगा। इस मौके संजीव मेहता बंटी, भूपिंदर सिंह रिक्की, मनीष भसीन, गौरव, विक्की, काला, काका रविदास नगर, लाडी रविदास नगर, राकेश सैनी, पिंटू सिंह, रवि सैनी, गौतम पंडित, नीरज

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मल्टीपर्पज हैल्थ इम्पालायज युनियन की वार्षिक गतिविधियों का कलैंडर जारी

गढ़शंकर । मल्टीपर्पज हैल्थ इम्पालायज युनियन होशियारपुर के प्राईमरी हैल्थ सैंटर पोसी के प्रतिनिधियों दुारा वार्षिक कलैंडर पीएचसी पोसी के एसएमओ डा. रघवीर सिंह दुारा जारी किया गया। इस समय युनियन के अध्यक्ष अमनदीप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

दिल्ली और पंजाब की सत्ता में पार्टी के आने के बाद अब लोकसभा चुनावों के बाद अब अगला बड़ा मुकाबला हरियाणा में होगा – केजरीवाल

नई दिल्ली :  आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। आप विपक्षी दलों के इंडिया अलायंस में शामिल है। दिल्ली के सीएम और आप संयोजक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS बबीता कलेर और पति समेत 3 के खिलाफ FIR, गनमैन गिरफ्तार : जालंधर जमीन को लेकर हुए गोलीकांड का मामला

जालंधर । पंजाब के जालंधर में हुए गोलीबारी मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में जालंधर पुलिस ने IAS अफसर बबीता कलेर, उनके पति और आप नेता स्टीफन कलेर...
Translate »
error: Content is protected !!