विकास फंडों का सही प्रयोग कर तय समय पर विकास कार्य बनाए जाए यकीनी: करमजीत कौर

by

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने ब्लाक तलवाड़ा व हाजीपुर में ‘पंजाब निर्माण प्रोग्राम’ के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों का लिया जायजा
अधिकारियों को टीम बन कर एकजुटता व तालमेल के साथ कार्य करने के दिए निर्देश
होशियारपुर, 24 मई:
चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी होशियारपुर करमजीत कौर ने ‘पंजाब निर्माण प्रोग्राम’ के अंतर्गत वर्ष 2021-22 के दौरान करवाए गए विकास कार्यों का जायजा लेने हेतु आज जिले के ब्लाक तलवाड़ा व हाजीपुर का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ मुकेरियां के हल्का इंचार्ज प्रो. जी.एस. मुल्तानी भी मौजूद थे। इस अवसर पर उन्होंने ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारियों(बी.डी.पी.ओज) व पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि सरकार की ओर से आने वाले फंडों का सही प्रयोग किया जाए और समय पर विकास कार्यों को पूरा करवाना यकीनी बनाया जाए।
चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने उन साइटों का भी दौरा किया, जहां विकास कार्य पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि विकास कार्य की क्वालिटी व मैंनेटेंस को लेकर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों संबंधी किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को विकास कार्यों का लाभ जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए।
करमजीत कौर ने कहा कि अधिकारी एक टीम बन कर एकजुटता व तालमेल से विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाएं ताकि लोगों तक सही मायनों में इलाके में हुए विकास का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे पंचायत सचिवों के माध्यम से सरपंचों के साथ भी बैठक करेंगी ताकि जमीनी स्तर पर विकाय कार्यो का रिव्यू किया जा सके।
इस मौके पर बी.डी.पी.ओ तलवाड़ा सुखप्रीत सिंह, बी.डी.पी.ओ हाजीपुर विक्रम, स्टैटिकल असिस्टेंट योजना कमेटी धर्मेंद्र, जूनियर सहायक विनय के अलावा पंचायत सचिव भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मल्लपुर अड़कां में परिवार को तीन लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी : पति-पत्नी में आपसी लड़ाई ही परिवार के तीन लोगों की मौत की बन गई वजह

अरुण दीवान। नवांशहर : गांव मल्लपुर अड़कां में एक ही परिवार को तीन लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मौत की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। पति-पत्नी में आपसी लड़ाई...
article-image
पंजाब

What is cyber crime and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/28 July :  During a special conversation with senior journalist Daljeet Ajnoha, DSP Jagir Singh, in-charge of Cyber ​​Crime Police Station of Hoshiarpur district, told what is cyber crime and how people can...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बजट 2025 में क्या क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा जानिए

नई दिल्ली : संसद में बजट पेश हो चुका है। बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स का ऐलान कर चुकी हैं। संसद में अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश होगा।...
article-image
पंजाब

डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खक्ख ने पदभार संभाला

गढ़शंकर : 21 जुलाई : डीएसपी नरेंद्र सिंह औजला का तबादला होने पर उनके स्थान पर होशियारपुर से बदल कर आए डीएसपी दलजीत सिंह खक्ख ने गढ़शंकर में बतौर डीएसपी का पदभार संभाल लिया...
Translate »
error: Content is protected !!