विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय : सुरेश कुमार

by
विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश, पात्र लाभार्थियों और लंबित आवेदनों की सूची तैयार कर समिति को सौंपें; विकास कार्यों में बाधा बनने वाली समस्याओं का तुरंत करें समाधान

एएम नाथ। हमीरपुर, 23 नवंबर। जिला योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक सोमवार को बचत भवन हमीरपुर में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया तथा समिति के अन्य गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला हमीरपुर के विकास कार्यों के लिए बजट आवंटन में कोई कमी नहीं रखी है। ऐसे में सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के पात्र लाभार्थियों और लंबित आवेदनों की सूची तैयार कर समिति को उपलब्ध करवाएं, ताकि जरूरत के अनुसार तत्काल धनराशि का प्रावधान किया जा सके और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

राजस्व मामलों में देरी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अधिनियम बनाकर अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की है। निर्धारित समय सीमा में आम लोगों के कार्यों का निपटारा नहीं करने वाले पटवारियों, कानूनगो और अन्य संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए जाने चाहिए।

ग्रामीण विकास और स्वयं सहायता समूहों पर विशेष जोर

विधायक ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को वीबी-जी राम जी योजना के क्रियान्वयन में पंचायतों को पेश आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूहों को जारी की जाने वाली धनराशि के उचित उपयोग की नियमित निगरानी करने को भी कहा।

उन्होंने भूमिहीन परिवारों को मकान निर्माण के लिए जमीन आवंटित करने के मामलों में व्यावहारिक प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया। वहीं, राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के विस्तार और प्रचार-प्रसार के लिए वन विभाग को पंचायत स्तर पर रणनीति तैयार करने तथा अधिक से अधिक महिला मंडलों, युवक मंडलों और सामाजिक संगठनों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए।May be an image of studying and clarinet

सोलर लाइटों की मरम्मत और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सुरेश कुमार ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को एचपी शिवा परियोजना के तहत विकसित किए जा रहे बगीचों का नियमित निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने जिले में खराब पड़ी सोलर लाइटों की मरम्मत के लिए हिमऊर्जा के अधिकारियों को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा सड़कों और भवनों के आसपास खड़े खतरनाक पेड़ों को हटाने, शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की अद्यतन सूची उपलब्ध करवाने और श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने हमीरपुर शहर में अंडरग्राउंड डक्ट निर्माण की टेंडर प्रक्रिया तथा जाहू में खाद्यान्न गोदाम के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

अटके विकास कार्यों की धनराशि तुरंत लौटाने को कहा

विधायक ने स्पष्ट किया कि योजना विभाग के माध्यम से स्वीकृत विकास कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। यदि जमीन उपलब्ध नहीं होने या किसी अन्य विवाद के कारण कोई विकास कार्य शुरू करना संभव नहीं है तो उसके लिए स्वीकृत धनराशि तुरंत वापस की जाए, ताकि उसका उपयोग अन्य विकास कार्यों में किया जा सके।

बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान एडीसी अभिषेक गर्ग ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने भी विकास कार्यों को गति देने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने स्वीकार किए तीनों निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा के इस्तीफे स्वीकार कर दिए हैं एएम नाथ। शिमला  :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू के ‘कुप्रबंधन’ से हिमाचल की आर्थिकी संकट में : जयराम ठाकुर

मित्रों’ पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी मुख्यमंत्री को जेब में ‘बैक डेट’ की चिट्ठियां लेकर घूमना व ओछी राजनीति करना शोभा नहीं देता एएम नाथ। कुल्लू :  कुल्लू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब टीचरों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी की जा रही है। बीते वर्ष राज्य में स्वैच्छिक रूप से ड्रेस कोड लागू किया गया था, लेकिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय लिल्ह कोठी के छात्रों व प्राध्यापकों के लिए किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधि एवं कार्यप्रणाली की विस्तार से दी गई जानकारी भारतीय सेना में सेवारत युवा पैरा कमांडो कमलेश ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में रहे उपस्थित एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन...
Translate »
error: Content is protected !!