जिला परिषद की बैठक में 220 जनसमस्याएं उठीं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश

by
सड़क, पेयजल, बिजली और परिवहन से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा, बंद बस रूट बहाल करने और स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी दूर करने की मांग

एएम नाथ। बिलासपुर, 23 नवंबर। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी करीब 220 जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष लेख राम ठाकुर ने की। इस दौरान सड़क, पेयजल, बिजली, परिवहन, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। अध्यक्ष ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लेख राम ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान प्रशासन और संबंधित विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और परिवहन सुविधाओं से जुड़े मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और अगली बैठक में कार्रवाई की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।May be an image of one or more people, people studying and text

स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी और बंद बस रूटों का मुद्दा उठा

बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर करने, बंद पड़े बस रूटों पर दोबारा परिवहन सेवा शुरू करने तथा सरकारी स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग उठाई गई। विद्यार्थियों के आवागमन से जुड़ी समस्याओं और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

लाइसेंस और पंजीकरण संबंधी कार्यों में देरी पर जताई चिंता

बैठक में विभिन्न उपमंडलों में वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी), ड्राइविंग लाइसेंस, शस्त्र लाइसेंस और अन्य विभागीय औपचारिकताओं के निपटारे में हो रही देरी का मामला भी उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि पूरे दस्तावेज जमा करवाने के बावजूद लोगों के आवेदन लंबे समय तक लंबित रहते हैं, जिससे आम जनता और वाहन संचालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अधिकारियों को ऐसे मामलों का निर्धारित समय में निपटारा करने के निर्देश दिए गए।May be an image of one or more people, people studying and text

कोलडैम प्रभावित गांवों में रोजगार और सीएसआर कार्यों का मुद्दा

बरसात से प्रभावित गरीब परिवारों की पशुशालाओं और सुरक्षा दीवारों को हुए नुकसान का आकलन कर नियमानुसार राहत देने तथा विस्थापित परिवारों से जुड़े राजस्व मामलों के समाधान पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा एनटीपीसी कोलडैम परियोजना से प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने, कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत विकास कार्यों का लाभ प्रभावित गांवों तक पहुंचाने और स्थानीय ठेकेदारों को कार्यों में उचित अवसर देने की मांग उठाई गई।

बैठक में कोलडैम अस्पताल की विभिन्न सेवाओं को लेकर मिल रही शिकायतों और क्षेत्र की सीवरेज योजना को उन्नत करने का मुद्दा भी सदस्यों ने अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में 51 क्रिटिकल मतदान केंद्रों समेत 302 पर वेब कास्टिंग प्रस्तावित : 516 मतदान केंद्र, इनमें से 25 महिला कर्मी संचालित और 5 का जिम्मा संभालेंगे युवा

जिले में अभी 4 लाख 28 हजार 589 मतदाता, 4 मई तक जारी रहेगा मतदाता पंजीकरण ऊना, 3 अप्रैल। ऊना जिले में चुनावों को लेकर 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने प्रदेश में लगा रखा है स्वास्थ्य सुविधाओं पर पहरा, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे लोग : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जी पहले जो अस्पताल हैं उन्हें दवाएं दे दो, फिर प्रदेशवासियों को बहलाओ आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा को दिलाकर रहूंगी उसका हक, बनखंडी जू में युवाओं को मिलेगा रोजगार : कमलेश

भाजपा के पास मेरे खिलाफ कहने के कुछ नहीं, भ्रम फैला रहे ममैं धरतीपुत्री, मुंबई-कनाडा रहने वाले कैसे हुए धरतीपुत्र एएम नाथ। देहरा : कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर चुनाव प्रचार के दौरान जनता से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लगभग 04 करोड़ रुपए व्यय कर 4072 वृद्धजनों को योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया : सांसद सुरेश कश्यप

एएम नाथ। नाहन, 17 अक्तूबर। जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की...
Translate »
error: Content is protected !!