21 दिन में 25 चोटियों पर फहराया सफलता का परचम : शिक्षा मंत्री ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित

by
6,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर सफल आरोहण कर बढ़ाया हिमाचल का गौरव, युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का दिया संदेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जुब्बल क्षेत्र के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही सचिन गांगटा ने अपनी असाधारण उपलब्धि से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी साहसिक उपलब्धियों को देखते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षा मंत्री ने सचिन की सफलता को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि आज युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए चिंता का विषय है। ऐसे समय में सचिन गांगटा जैसे युवाओं की उपलब्धियां सकारात्मक सोच, साहस और आत्मविश्वास का उदाहरण पेश करती हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा खेल, शिक्षा, साहसिक गतिविधियों और रचनात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया।

21 दिनों में 25 चोटियों पर किया सफल आरोहण

सचिन गांगटा और उनकी टीम ने सितंबर 2026 में लद्दाख के दुर्गम चांगथांग क्षेत्र में ‘प्रोजेक्ट चांगथांग’ के तहत महज 21 दिनों में 6,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 25 चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। 10 से 30 सितंबर तक चले इस अभियान में सचिन ने अपने गाइड और पर्वतारोहण साथी पद्मा नामग्याल के साथ 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। अभियान के दौरान 16 दिन चोटियों पर चढ़ाई में बिताए गए और 18,000 मीटर से अधिक की संचयी ऊंचाई हासिल की गई।

इस अभियान की सबसे ऊंची चोटी 6,405 मीटर ऊंची चालुंग नॉर्थ रही। इसके अलावा टीम ने पोलागोना और स्पांगनाक कांगरी नॉर्थ जैसी चुनौतीपूर्ण चोटियों पर भी सफल आरोहण किया। सचिन ने अपनी जन्मतिथि 25 फरवरी से प्रेरित होकर 25 चोटियों पर चढ़ाई करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस उपलब्धि को आधिकारिक मान्यता दिलाने के लिए इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड्स सहित अन्य रिकॉर्ड संस्थाओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

15 वर्षों से पर्वतारोहण के क्षेत्र में सक्रिय हैं सचिन

सचिन गांगटा को पर्वतारोहण के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह ‘हिमालयन जिप्सी’ के संस्थापक हैं और TrekYaari से भी जुड़े हुए हैं। अब तक वह 6,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 41 चोटियों और 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली एक चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण कर चुके हैं। उनकी उपलब्धियों में नुन चोटी का सफल आरोहण भी शामिल है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सचिन की उपलब्धि यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियों में भी अनुशासन, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के साथ असंभव दिखने वाले लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सचिन भविष्य में भी नई ऊंचाइयां छूकर हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कब आएगी नौकरी, कब जारी होंगे लंबित परीक्षाओं के परिणाम :पूरी सरकार आपस में ही उलझी हुई, नहीं है आम जन की सुध लेने वाला कोई – जयराम ठाकुर

बद्दी अग्निकांड में पीड़ितों की तरफ़ से बहुत आरोप सामने आ रहे हैं, निष्पक्षता से जाँच करवाए सरकार एएम नाथ। शिमला :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार आए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बडूही में कार-बाइक की जोरदार टक्कर, नाले में गिरी कार; बाइक चालक घायल

रोहित जसवाल।  ऊना: ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडूही के समीप शनिवार शाम कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद कार सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। हादसे में बाइक चालक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में 2.22 करोड़ से बनेगा जल शक्ति भवन, सुधीर शर्मा ने किया शिलान्यास : धर्मशाला में होगी बेहतर पेयजल व्यवस्था को नई पहल, 50 स्थान चिन्हित जहां मिलेगी शुद्ध पेयजल की सुविधा, लोगों को नहीं खरीदना पड़ेगा बोतल बंद पानी

धर्मशाला, 20 जून। धर्मशाला में बेहतर पेयजल व्यवस्था को लेकर एक नई पहल की जा रही है। शहर और आसपास ऐसे करीब 50 स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां सभी के लिए शुद्ध पेयजल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा ने मामूम बच्चियों से की दरिंदगी… POSCO तहत मामला दर्ज

एएम नाथ । हमीरपुर/ लुधियाना :  जिले से एक सनसनीखेज वारदात हुई है। लुधियाना का व्यक्ति हिमाचल के मंदिर में बाबा बनकर रह रहा था और नाबालिग बच्चियों के साथ कथित तौर पर अश्लील...
Translate »
error: Content is protected !!