विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 67वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : कहा, नशे से दूर रहकर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें युवा

by

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चंबा  ;विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (मेजर गेम्स) के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली तथा ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
विधायक नीरज नैय्यर इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश के सभी जिलों से 750 के करीब खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल तथा रग्बी के मुकाबले आयोजित होंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने-अपने जिलों का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित कर रहा है।
प्रदेश में विभिन्न स्तरों पर खेल मैदानों और स्टेडियमों का विकास किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा खेलों को आजीविका का सशक्त माध्यम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर पुरस्कार राशि प्रदान करने वाले देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार राशि में वृद्धि तथा ओलंपिक खेलों में पदक विजेताओं के लिए प्रोत्साहन राशि निर्धारित करने जैसे निर्णय खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगे।
उन्होंने इस अवसर पर एशियाई खेलों में पदक विजेता चंबा की बेटी सीमा कुमारी पर गर्व व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेकर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिट्टा उन्मूलन के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है।
विधानसभा अध्यक्ष को इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्कूली क्रीड़ा संघ द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों को लेकर प्रस्तुत लघु नाटिका को खूब सराहा गया।
उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन ने इससे पहले स्वागत संबोधन के दौरान अंडर-19 खिलाड़ियों की डाइट मनी में वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश एवं विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के हित में लिया गया यह निर्णय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उल्लेखनीय है कि गत माह थुलेल में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान चंबा स्कूल क्रीड़ा संघ ने खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाने का मामला विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाया था।
विकास महाजन ने विद्यार्थी-खिलाड़ियों से अनुशासन बनाए रखने तथा खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, अध्यक्ष जिला परिषद रेखा ठाकुर, अध्यक्ष नगर परिषद भुवनेश्वरी गुलाटी, उपाध्यक्ष जिला परिषद लियाकत अली, उपाध्यक्ष नगर परिषद जितेंद्र सूर्या, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, वन अरण्यपाल राकेश कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मनोहर लाल, एडीपीओ योगेश चौणा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनाली में ब्यास में सेल्फी लेते बह गई ननद-भाभी, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी : वशिष्ठ चौक के पास हादसा; एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

एएम नाथ। मनाली पर्यटन नगरी मनाली में एक बार फिर ब्यास नदी में फोटो खींचते समय दो महिला पर्यटक बह गई। दोनों ननद और भाभी बताई जा रही है। एक का शव बरामद हुआ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने वृंदावन पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

रोहित जसवाल। ऊना :  पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री  की इच्छा पूरी करने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वृंदावन पहुंचे।  वृंदावन में उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज का दर्शन किया. 10 फरवरी, 2024 को उपमुख्यमंत्री की पत्नी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीडीपीओ सदर के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 9 पद अधिसूचित

एएम नाथ। बिलासपुर, 4 दिसंबर: बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर सत्या ठाकुर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त 9 पदों को भरा जाना है, जिनमें आंगनबाडी कार्यकर्ता के 3 तथा सहायिकाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मकरध्वज धाम में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, दिनभर होंगे धार्मिक आयोजन

गुरु दीक्षा, प्रतिभा सम्मान और भजन संध्या से सजेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव मकरध्वज बालाजी धाम में महाआरती व गुरु-जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण एएम नाथ। ब्यावर :  बलाड रोड स्थित श्री मकरध्वज बालाजी धाम में...
Translate »
error: Content is protected !!