विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया स्टार नाइट सिहुंता के रहे मुख्य अतिथि

by

एएम नाथ। सिहुंता :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शनिवार को उपमंडल चुवाड़ी के सिहुंता कस्बे में छिंज मेला समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या–स्टार नाइट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर कहा कि देवभूमि एवं वीर भूमि हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, परंपराएं और रीति-रिवाज लोगों के सामाजिक जीवन के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है। यहां की लोक धुनें और पारंपरिक लोक नृत्य शैलियां पीढ़ियों से जनमानस को जोड़ते आए हैं। उन्होंने मेला आयोजन समिति के कार्यों की भी सराहना की।
इस दौरान कलाकारों ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, एसडीएम पारस अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक योगराज, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान : ‘वो दिन’ योजना के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ा में विद्यार्थियों को दी जानकारी

नादौन 21 दिसंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा में ‘वो दिन’ योजना के तहत ‘मासिक धर्म प्रबंधन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता’ विषय पर एक जागरुकता शिविर आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण एवं राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 मार्च. अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें लीं। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमण्डल की आज हुई बैठक के अहम निर्णय जानने के लिए पढ़े ….

शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में वन विभाग की वन मित्र योजना को मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना के तहत 2061 वन...
हिमाचल प्रदेश

कोविड से मृत सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी निशुल्क स्मार्ट कार्ड बनवाने की सुविधा

ऊना – कोविड महामारी से मृत सीएसडी लाभार्थियों के आश्रितों को सीएसडी कैन्टीन का नया स्मार्ट कार्ड बनवाने पर किसी भी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त,...
Translate »
error: Content is protected !!