विधानसभा अध्यक्ष ने किया आगामी रणनीति पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श : चार परिवारों ने थामा प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से नाखुश होकर कांग्रेस पार्टी का दामन

by

 

एएम नाथ। (चुवाड़ी) चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काहरी और अवांह बूथ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ

आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने आगामी रणनीति पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया। इस अवसर पर 04 परिवारों ने कुलदीप सिंह पठानिया की कार्य प्रणाली व कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से नाखुश होकर भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। उन्होंने कहा कि लोग केंद्र सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं। वे आगामी लोकसभा चुनाव में इसका जबाव देने को तैयार हैं। लोग चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। उस उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान चारों तरफ विकास की नदियां बहा दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी का स्वागत है। यहां पर सबको सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कमर कस लें, आगामी चुनाव में कांग्रेस को कामजाब बनाना है। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर सरकार की नीतियों का प्रचार करें। लोगों को सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में भटियात में कई विकास कार्य हुए हैं। मंडल कार्यलय हो या पुलिस डीएसपी कार्यलय इसके आलावा अन्य कई विकास कार्य भटियात विधानसभा में हुए हैं। उन्होंने कहा कई विकास के लिए धन्यवाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में लोग भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। पार्टी में सबका स्वागत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उम्मीदवारों की घोषणा नामांकन दाखिल करने से 48 घण्टे या एक हफ्ता पहले होगी : चार सीटों पर कांग्रेस नए चेहरे उतारेगी – सीएम सुक्खू

एएम नाथ ।शिमला : लोकसभा की चार सीटों पर कांग्रेस नए चेहरे उतारेगी। पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं को इस बार दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। कांग्रेस चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डबल लाक के स्ट्रॉन्ग रूम में रखी ईवीएम : तीन घेरों में 50 जवान करेंगे सुरक्षा

शिमला। हिमाचल में मतदान के बाद निर्वाचन विभाग की ओर से ईवीएम मशीनें सुरक्षा के 3 घेरों के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई है। प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में स्ट्रॉन्ग रूम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

बिलासपुर : घुमारवीं-बिलासपुर सड़क पर कंदरौर में ट्रक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा दिवाली के दिन हुआ। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोलन के भाई-बहन की आस्ट्रेलिया में मौत; समुद्र में डूबने से गए प्राण, विदेश में कर रहे थे पढ़ाई

एएम नाथ। सोलन : सोलन के भाई-बहन की आस्ट्रेलिया में डूबने से मौत हो गई। समाचार मिलने से शहर में मातम छा गया। बुधवार को सोलन निवासी बिट्टू आनंद का बेटा जगजीत (शिवम) और...
Translate »
error: Content is protected !!