विधानसभा अध्यक्ष ने लजेरा- सेल एंबुलेंस  सड़क का किया शिलान्यास   :मुख्यमंत्री करेंगे 35 करोड़ की  परियोजनाओं  के लोकार्पण और शिलान्यास— कुलदीप सिंह पठानिया

by
सड़क सुविधा से वंचित 90 गांव में से 30  का  निर्माण कार्य शुरू
एएम नाथ। चंबा,(चुवाड़ी)
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  ने कहा है कि   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह  सुक्खू 10 फरवरी को  भटियात विधानसभा क्षेत्र  के तहत सरकार गांव के द्वार  कार्यक्रम के दौरान चुवाड़ी से लगभग 35 करोड़ धन राशि की लागत वाली विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं  के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे ।
वे आज ग्राम पंचायत अवांह में लजेरा- सेल एंबुलेंस  सड़क का शिलान्यास  करने के पश्चात जनसभा को  संबोधित करते हुए बोल रहे थे ।
उन्होंने कहा कि लजेरा- सेल एंबुलेंस   सड़क  निर्माण को लेकर आरंभिक बजट के तौर पर 30 लाख  की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई है  तथा इस एंबुलेंस सड़क को जोगिंद्रा गांव तक विस्तार दिया जाएगा ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने  भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर अपनी विशेष प्राथमिकता की बात दोहराते हुए कहा कि   क्षेत्र में सड़क सुविधा से वंचित 90 गांव में से 30 गांव को सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अगले दो वर्षों के भीतर  शेष 60 संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा ।
विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को   आश्वस्त करते हुए  कहा कि  काहरी- कोठी से  रखेड गांव तक  सड़क निर्माण कार्य अगले वित्त वर्ष में  शुरू किया जाएगा।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लजेरा- सेल एंबुलेंस   सड़क  निर्माण के लिए  सहयोग तथा भूमि दान देने वाले  लोगों को सम्मानित भी किया ।
उन्होंने इस दौरान लोगों की  समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
अध्यक्ष  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय  कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाढक, ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा  शालू शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान ममता देवी, एसडीएम पारस अग्रवाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, पूर्व प्रधान योगेंद्र कुमार सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*18 अगस्त तक मिलेगा जुलाई माह का राशन बैकलॉग*

एएम नाथ।  कुल्लू, 11 अगस्त : जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, अरविन्द शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों में मोबाइल ओटीपी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत भरमोर और पांगी में विकसित होंगे होम स्टे : DC मुकेश रेपसवाल

जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत भरमोर और पांगी में विकसित होंगे होम स्टे : उपायुक्त मुकेश रेपसवा नए होम स्टे निर्माण के लिए दिए जाएंगे 5 लाख एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त चम्बा मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरूद्ध सिंह ने अप्पर ढली क्षेत्र में जन समस्याएं कार्यक्रम में की शिरकत : धरातल पर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निर्धन एवं शोषित वर्गों को मिल रहा- अनिरूद्ध सिंह

शिमला 03 दिसम्बर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने आज यहां अप्पर ढली (इन्द्रनगर) नगर निगम वार्ड में किसान भवन सभागार में जन समस्याएं कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 प्वाइंट में समझिए रात में बॉर्डर पर क्या-क्या घटा : सीजफायर के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान दुआरा सीजफायर तोड़ा तो ..भारत से मिला करारा जवाब

नई दिल्ली । लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर की तोड़ा तो भारतीय सेना में जबरदस्त जवाब दिया और एक बार फिर पाकिस्तान को घुटनों ले बल ल दिया है।   सेना व यह सुरक्षा एजेंसियां पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!