विधायक एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने किया नंगल सिविल अस्पताल का दौरा

by

पंचायतों को गांव में काम करने के लिए लेने वाले सामान की चार जगहों से लेनी होगी कुटेशन:बैंस
नंगल (वीरेन्द्र प्रताप) श्री अनंदपुर साहिब के विधायक एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने नंगल के सिविल अस्पताल का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की इमारत निरीक्षण करते हुए अस्पताल की व्यवस्था को जांचा। विधायक ने अस्पताल के एसएमओ डा. नरेश कुमार से अस्पताल की जरूरतों की जानकारी ली।
विधायक एडवोकेट हरजोत बैंस ने कहा कि उन्होंने आज संक्रांति के पावन पर्व से उन्होंने अपने हलके में काम शुरू किया है। उन्होंने सबसे पहले श्री अनंदपुर साहिब में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। जिसमें उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हलके के लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों को अब सरकारी कार्यालयों में पहले जैसी मुश्किलों का सामना नही करना पड़ेगा। बैंस ने कहा के हलका श्री अनंदपुर साहिब को पंजाब का नंबर 1 हलका बनाने के लिए वह 20 घंटे काम करेंगे। हलके लोग अपनी मुश्किलों को लेकर उनसे सीधे संपर्क कर सकतें है।
उन्होंने कहा के गांवो में सरकारी ग्रांट खर्च करने के लिए पंचायत विभाग के अधिकारियों को खास निर्देश दिए गए हैं। अब गांव में जो भी काम किया जाएगा अथवा उसके लिए जो सामान खरीदा जाएगा, पंचायत को सामान खरीदने के लिए चार दुकानों से कुटेशन लेनी होगी। जिस दुकान का सामान बढिय़ा व सस्ता होगा, पंचायत उस दुकान से सामान खरीदेगी। इसके इलावा मनरेगा स्कीम को लेकर उनके द्वारा निर्देश दिए गए है कि अगर किसी सरपंच या किसी अन्य घर पर मनरेगा कर्मचारी काम करता पाया गया। तो उससे उस मनरेगा कर्मचारी की 10 गुणा दिहाड़ी वसूली जाएगी। पुलिस प्रशासन को नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई करने के निर्देश दिए गए है। उनके द्वारा हलके में किसी भी जगह पर नजायज माइनिंग को रोकने के संबंध में प्रशासन को निर्देश जारी किए गए।
इस दौरान हरजोत बैंस ने कहा के नंगल के सिविल अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा। जिससे हलके के लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मिल सके। उन्होंने माना कि अस्पताल में बहुत सी कमियां है, हैल्थ मिनिस्टर से इस बारे में वह आग्रह अवश्य करेंगे। विधायक बैंस ने कहा कि आज उनकी स्वयं की तबीयत ठीक नही थी और उन्होंने नंगल अस्पताल में पहुंच कर दवा ली है। उन्होंने तर्क दिया कि अगर हलके का विधायक सिविल अस्पताल से दवाई लेगा, तभी आम लोगों का अस्पताल पर विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से जो वादे हलके के लोगों से किए गए हैं, उन्हें वह अवश्य पूरा करेंगे।

फोटो: विधायक बैंस अस्पताल का दौरा करते हुए और मरीजों की परेशानियां सुनते हुए।
विधायक बैंस एस एम ओ डॉ नरेश से जानकारी लेते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lal Chand, PA to DC

Hoshiarpur/April 4/Daljeet Ajnoha ; Lal Chand, Personal Assistant to the Deputy Commissioner of Hoshiarpur, has extended his heartfelt appreciation for the state government’s intensified anti-drug drive across Punjab. Speaking during an interaction with senior...
article-image
पंजाब

डल्लेवाल भूख हड़ताल 49वें दिन में प्रवेश : सिकुड़ने लगी है त्वचा, डॉक्टरों ने कही ये बात

खनौरी बॉर्डर : फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल  को 49 दिन हो गए हैं। उनके...
article-image
पंजाब

घुमियाला में सैर करते युवक को मारी गोली, घायल :पत्नी के प्रेम प्रसंग से परेशान था पति

गढ़शंकर – घुमियाला गांव में सुबह सात बजे उस वक्त दहशत फैल गई जब लोगों ने गोली चलने की आवाज के साथ चिल्लाने की आवाज सुनी। लोग जब उक्त स्थान की तरफ भागे तो...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी गिरफ्तार : मॉड्यूल के कुल 6 अन्य आतंकियों वह पुलिस को पुलिस पहले ही कर चुकी गिरफ्तार

बटाला : पंजाब के बटाला में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल के छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही प्रदेश का माहौल खराब करने की अपराधियों...
Translate »
error: Content is protected !!