विधायक चैतन्य शर्मा की नाराजगी : बैठकों में न आने वाले अधिकारियों की सीधे शिकायत उच्च अधिकारियों से करने को कहा

by

गगरेट : पंचायत समिति की बैठकों को लेकर लापरवाह रवैया दिखाने वाले अधिकारियों के प्रति विधायक चैतन्य शर्मा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से ऐसे अधिकारियों की सीधे शिकायत उच्च अधिकारियों से करने को कहा है। उन्होंने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों तक पहुंचाने के लिए एक कार्यशाला आयोजित करने का भी आह्वान किया। चैतन्य शर्मा ने शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय में आयोजित पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक में शिरकत करते हुए खंड विकास कार्यालय की ओर से चलाई जा रही विकासात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने दो टूक कहा कि अब भाजपा-कांग्रेस की राजनीति को दूर रखकर तमाम जनप्रतिनिधि भी विकास पर केंद्रित करें ताकि इलाके की तस्वीर बदली जा सके। खंड विकास अधिकारी से भी एक वर्कशाप आयोजित करने को कहा ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को मिल सके। बैठक में एसडीएम सौमिल गौतम, खंड विकास अधिकारी ओम पाल सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्लीन इंडिया अभियान के तहत एक माह में 11,500 किग्रा सिंगल यूज़ प्लास्टिक एकत्र किया

एकता दिवस के साथ स्वच्छ भारत कार्यक्रम होगा समापनः राघव शर्मा ऊना (30 अक्तूबर)- जिला ऊना में क्लीन इंडिया अभियान के तहत करीब एक माह के दौरान 11,500 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत सरध्वार में आयोजित किया गया सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : जल शक्ति विभाग में 10 हजार भर्तियां होंगी -मुकेश अग्निहोत्री

सरध्वार पंचायत में खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये और पटवार खाना स्वीकृत मंडी, 20 जनवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार बेरोजगार युवाओं को न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूमि और फ्लैट अफसर अब अपनी पोस्टिंग वाले स्थानों पर नहीं सकेंगे खरीद : 15 फरवरी 2016 को जारी निर्देशों को रद्द करने और 12 जनवरी 1996, 16 अगस्त 1997 और 26 सितंबर 2012 के निर्देशों को बहाल करने का निर्णय

शिमला : प्रदेश में 50 से अधिक श्रेणी के अफसर अब अपनी पोस्टिंग वाले स्थानों पर भूमि और फ्लैट नहीं खरीद सकेंगे। सरकार ने इस संबंध में 15 फरवरी 2016 को जारी निर्देशों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी के दो रोवर्स का राज्य स्तरीय गणतंत्र परेड के लिए चयन

एएम नाथ। सलूणी : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के 2 छात्रों का चयन इस वर्ष के राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में रेंजर एवं रोवर इकाई में हुआ है। महाविद्यालय के रोवर इकाई के प्रभारी...
Translate »
error: Content is protected !!