विधायक नीरज नैयर ने किया धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत लग्गा में जनजातीय छात्रावास का भूमि पूजन

by

एएम नाथ। चम्बा :  राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत लग्गा में जनजातीय छात्रावास का भूमि पूजन विधायक नीरज नैयर द्वारा किया गया। कार्यक्रम भरत मंडपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अवसर पर आयोजित हुआ।

इसका शुभारंभ माननीय धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा आभासी माध्यम से किया गया। जबकि इसका भूमि पूजन नीरज नैयर सदर विधायक चंबा द्वारा किया। उनके साथ मनोज कुमार जिला परिषद सदस्य भी साथ में उपस्थित रहे।

छात्रावास धरती आभा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत किया गया । पचास छात्रों के लिए यह छात्रावास बनाया जाएगा जिसमें जनजातीय क्षेत्र के बच्चों को आवास की सुविधा उपलब्ध मिलेगी। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय का संपूर्ण विकास है तथा यह भारत सरकार का एक फ्लैगशिप कार्यक्रम है।

इस अवसर पर कमलेश ठाकुर, जिला उप शिक्षा निदेशक क्वालिटी कंट्रोल व जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा, भाग सिंह जिला उप शिक्षा निदेशक उच्चतर, बलबीर सिंह जिला उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक, मदनलाल प्रधान ग्राम पंचायत कीडी, कई वार्ड मेंबर भी उपस्थित रहे।
कमलेश ठाकुर जिला उप शिक्षा निदेशक क्वालिटी कंट्रोल ने नीरज नैय्यर सदर विधायक का इस कार्यक्रम के उपलक्ष में भूमि पूजन हेतु पधारने पर हार्दिक स्वागत किया इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार, पंचायत प्रधान मदनलाल तथा उपस्थित समस्त जनमानस का कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया। लोगों को स्थानीय स्तर पर मिलने वाली छात्रावास की सुविधा के बारे में सभी को परिचित करवाया। समग्र शिक्षा द्वारा नीरज सदर विधायक को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर भी सम्मानित किया गया। अन्य सभी अतिथियों का भी बैज टोपी लगाकर स्वागत किया गया। मंत्रो उच्चारण के द्वारा भूमि पूजन किया गया तथा शिलान्यास पट्टिका का अनावरण भी किया गया।
सदर विधायक नीरज नैय्गर में अपने उद्बोधन में केंद्र सरकार के सहयोग से खोले गए इस जनजातीय छात्रावास के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया । उन्होंने बताया कि प्रदेश के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर बेहतरीन प्रयास करेंगे । इस अवसर पर उनके द्वारा लोगों की कई समस्याओं का तुरंत समाधान भी किया गया। कार्यक्रम के समापन में खंड परियोजना अधिकारी रेखा शर्मा ने सभी का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन डाइट मीडिया कॉर्डिनेटर डॉ. कविता बिजलवान ने किया। इस अवसर पर दीपक शर्मा सहायक अभियंता समग्र शिक्षा डाईट प्रवक्ता अतुल महाजन, रोहित शर्मा, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीडी के प्रधानाचार्य तिलक राज, पवन ठाकुर , राजेश शर्मा, अठलुंई पंचायत के उप प्रधान व स्थानीय जनता भी उपस्थित रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में मुख्यमंत्री सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राज्य पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ियों की सलामी ली :75 वर्ष और इससे अधिक आयु के पेंशनरों को इसी वित्तीय वर्ष में एरियर का भुगतान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने देहरा में 78वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की देहरा को अधीक्षण अभियंता कार्यालय और खण्ड चिकित्सा कार्यालय की सौगात राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा प्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 सितम्बर से 18 सितम्बर, 2024 तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय सायर मेला

एएम नाथ। सोलन : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि मेले क्षेत्र विशेष के लोगों को प्रदेश सरकार की जन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी की बेटी की संपति को लेकर एक शख्स पर झूठा और भ्रामक ट्वीट करने का आरोप : कांग्रेस कार्यकर्ता ने शिमला के छोटा शिमला पुलिस थाने में दी शिकायत, एफआईआर दर्ज, जांच शुरू

एएम नाथ । शिमला : कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की बेटी की संपति को लेकर एक शख्स पर झूठा और भ्रामक ट्वीट करने का आरोप लगाया है।  इसे लेकर कांग्रेस के एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगारों के लिए साहू में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :    हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के द्वारा ग्राम पंचायत साहू-पधर स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!