विपक्ष अनुराग ठाकुर पर जातिवाद को बढ़ावा देने का लगा रहा आरोप : अनुराग ठाकुर के बचाव में भाजपा भी उतरी

by
नई दिल्ली।  लोकसभा में अनुराग ठाकुर के दिए बयान पर विपक्ष हमलावर है और राजनीति गरमाई हुई है। विपक्ष ठाकुर पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहा है। अब भाजपा भी अनुराग ठाकुर के बचाव में उतर गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर जाति के नाम पर देश को बांटने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी ने जो हरकत की है मैं उसकी निंदा करता हूं। कांग्रेस दिन-रात जाति-जाति करती रहती है। कांग्रेस ने जाति पूछ-पूछकर देश को बांटने की साजिश की है और जब सदन में जाति की बात हुई तो वह (राहुल गांधी) हंगामा कर रहे हैं। इन लोगों ने देश को कमजोर करने के लिए एक साजिश रची हुई है। देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं। राहुल गांधी को किसने हक दिया कि वह सबसे जाति के बारे में पूछे और उनसे कोई उनकी जाति के बारे में नहीं पूछ सकता! ये गंभीर मामला है। हम देश को टूटने नहीं देंगे, हम देश को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।’कर्नाटक के पूर्व सीएम बासवराज बोम्मई ने कहा कि ‘मैं हैरान हूं कि बिना जाति पूछे जातीय सर्वे कैसे हो सकता है? अगर उन्हें (कांग्रेस) लगता है कि अनुराग ठाकुर ने उनका अपमान किया है तो वे जातीय सर्वे की बात करके पूरे देश का अपमान कर रहे हैं। वे जातीय सर्वे की बात कर रहे हैं तो क्या ये लोगों का अपमान नहीं है, जब उनसे जाति पूछी जाएगी?’

कांग्रेस का आरोप- भाजपा ने अपमान किया
वहीं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘कल बजट चर्चा में भाजपा नेताओं द्वारा की गई असंवेदनशील और क्रूर टिप्पणियों के खिलाफ संसद के अंदर विरोध प्रदर्शन किया गया। हम जानते हैं कि जाति जनगणना एक बहुत ही भावनात्मक मुद्दा है और भारत में एससी-एसटी, ओबीसी के कई लोग जाति जनगणना चाहते हैं, लेकिन कल भाजपा द्वारा उनकी मांग का मजाक उड़ाया गया। संसद के अंदर भाजपा द्वारा उनका अपमान किया गया। हम यहां उनके अधिकार के लिए लड़ रहे हैं, जाति जनगणना के लिए लड़ रहे हैं और इसीलिए हमने विरोध किया।’
अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि एलओपी का मतलब लीडर ऑफ अपोजीशन (नेता प्रतिपक्ष) होता है, लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा नहीं।’ लोकसभा में जाति जनगणना पर कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ बताते हुए कहा कि उनकी महाभारत को लेकर जानकारी भी ऐसी ही है। इस पर, कांग्रेस सदस्य लोकसभा में हंगामा करने लगे और वेल के समक्ष आ गए। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘मैंने कहा था कि जिन्हें जाति का पता नहीं, वे जाति जनगणना की बात करते हैं। मैंने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन, जवाब देने के लिए कौन खड़े हो गए।’राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर के बयान पर राहुल गांधी ने कहा, ‘सभापति महोदय, जो भी इस देश में दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों की बात उठाता है, जो भी उनके लिए लड़ता है, उसे अपशब्द सुनने पड़ते हैं। मैं इन अपशब्दों को खुशी से स्वीकार करूंगा। जिस प्रकार महाभारत में अर्जुन का निशाना सिर्फ मछली की आंख पर था, उसी तरह मुझे जाति जनगणना दिख रही है और जाति जनगणना हम हर हाल में कराएंगे।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी ने स्कूल बस चालकों को सेफ स्कूल वाहन स्कीम के प्रति किया जागरुक

स्कूलों बसों को लगाए रिफलैक्टर, वाहनों का किया गया नि:शुल्क प्रदूषण चैक होशियारपुर : 17 जनवरी:सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी प्रदीप सिंह ढिल्लों की ओर से पुलिस लाइन्ज होशियारपुर के...
article-image
पंजाब

सरकारी कालेज ग्राउंड रेलवे मंडी के रखरखाव को लेकर नहीं आने दी जाएगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने रेलवे मंडी में मार्निंग वॉक क्लब के सदस्यों के साथ की मुलाकात होशियारपुर, 13 जनवरी: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने शनिवार सुबह सरकारी कालेज ग्राउंड रेलवे मंडी में पहुंच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है नारायण सिंह चौड़ा – जिसने सुखबीर बादल पर की हमले की कोशिश, सबसे बड़े जेल ब्रेक को दिया था अंजाम, 1984 में गया था पाकिस्तान

अमृतसर । पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब बुधवार सुबह एक शख्स ने अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमले की नाकाम कोशिश की। आरोपी...
article-image
पंजाब

पहलवान विश्व चैंपियन सुल्तान सिंह ने श्री चरण छोह गंगा श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेका

गढ़शंकर :   आदिधर्मी कौम के प्रसिद्ध पहलवान सीडीडब्ल्यूयूआई विश्व चैंपियन सुल्तान सिंह ने श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल श्री चरण छोह गंगा (अमृत-कुंड) सचखंड श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेका और...
Translate »
error: Content is protected !!